14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। भारत ने आतंकियों को इसका करारा जवाब देते हुए पीओके में एयर स्ट्राइक कर की। इस हवाई हमले में कई आतंकी मारे गए। इस हमले के बाद कई लोगों ने इस पर अपनी राय दी। कुछ बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी तो लोगों को ये रास नहीं आया और वो ट्रोल हो गए।
सिद्धू के अलावा ये सितारे भी बयान पर हो चुके हैं ट्रोल, एक ने तो शहीदों पर दिया था विवादित बयान
नवजोत सिंह सिद्धू
@ImranKhanPTI Every noble act makes a way for itself... your goodwill gesture is ‘a cup of joy’ for a billion people, a nation rejoices...
नवजोत सिंह सिद्धू तो इन दिनों सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ट्रोल होने वाली शख्सियत बन गए हैं। वह अक्सर अपने बयानों को लेकर ट्रोल होते है। भारतीय विंग कंमाडर अभिनंदर वर्धमान की रिहाई पर उन्होंने खुशी जताई थी। साथ ही इस फैसले के लिए उन्होंने पाकिस्तानी के प्रधानमंत्री इमरान खान का शुक्रिया अदा किया था। सिद्धू ने ट्वीट किया था- 'इमरान खान, हर अच्छा काम अपने आप रास्ता बना लेता है। आपका यह नेक काम एक अरब लोगों को खुशी देगा। पूरा देश खुश है। मुझे अभिनंदन के माता-पिता और करीबियों के लिए बेहद खुशी है।'
I am overjoyed for his parents and loved ones.
सोनम कपूर
सोनम कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर 'ह्यूमेनस् ऑफ हिन्दुत्व' नाम के फेसबुक पेज की स्टोरी शेयर की थी, जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। इस पोस्ट के बाद कुछ लोग उन्हें हिन्दू और राष्ट्र विरोधी बताया था। वहीं कुछ लोगों ने उनकी फिल्में न देखने की बात कही थी। उनकी इस पोस्ट में लिखा था- हिंदू और इस्लामिक कट्टरपंथ दोनों का भार सामान्य है। उनके दिमाग में नफरत का जहर भरा हुआ है और उन दोनों में दूसरी तरफ सहानुभूति की कमी है। वे दोनों युद्ध चाहते हैं और इसके परिणामों की परवाह नहीं करते।
बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट और एक्टर कमाल राशिद खान अपने बेतुके बयानों की वजह से हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। कमाल राशिद खान ने ट्वीट किया था - 'पहली सर्जिकल स्ट्राइक उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले जंगल में हुई और बीजेपी जीत गई। दूसरी सर्जिकल स्ट्राइक चुनाव (लोकसभा) से पहले हुई, मोदी जी जीत जाएंगे।' केआरके यही नहीं रुके। उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट किए। केआरके ने अपने अगले ट्वीट में लिखा था - 'सरकार के मुताबिक हमारी सेना ने बालाकोट के जंगल में बने एक कैंप पर हमला किया, बहुत बढ़िया यह देखकर पाकिस्तान भी खुश होगा। जय हिंद।'
सरहदों पर बहुत तनाव है क्या?
— KRK (@kamaalrkhan) February 28, 2019
पता करो, जल्द ही चुनाव है क्या?#RahatSahab
Wing Commander Abhinandan refused to tell the name of his city or state to Pakistan military to prove that he is only Indian soldier. While our politicians divide us 24*7 between religions, castes, languages and areas to win elections to get power and money.
— KRK (@kamaalrkhan) February 28, 2019
स्टैंडअप कॉमेडियन मल्लिका दुआ भी जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए 40 सीआरपीएफ के जवानों को लेकर बेहद बेहूदा बयान देकर ट्रोल हुई थीं। मल्लिका ने कहा था, 'लोग कह रहे हैं कि हमारे लोग शहीद हो गए हैं, आप अपनी लाइफ को कैसे नॉर्मली जी रही हैं। इस बारे में लोग प्रोटेस्ट करते दिख रहे हैं। मैं पूछना चाहती हूं कि हर रोज लोग भुखमरी, बेराजगारी, डिप्रेशन जैसी कई और वजहों से मरते हैं। ऐसा सिर्फ हमारे देश में नहीं होता, पूरी दुनिया में लोग मरते हैं, तब क्या आप अपनी जिंदगी रोक देते हैं, क्या हमारा काम सिर्फ शोक मनाना ही है।'
