सब्सक्राइब करें

पाक पीएम की तारीफ करने के बाद सिद्धू के फिर बिगड़े बोल, कहा- 'जिस जंग में बादशाह..'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 01 Mar 2019 02:19 PM IST
विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu latest tweet amid India Pakistan tension
Navjot Singh Sidhu - फोटो : file photo

पुलवामा आतंकी हमले के बाद नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) लगातार विवादित बयान के बाद लाइमलाइट में बने हुए हैं। भारत और पाकिस्तान की तनाव पूर्ण स्थिति के बीच बिना शर्त पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने संसद में विंग कमांडर अभिनंदन (Abhinandan Varthaman) को रिहा करने का फैसला किया। इसके बाद सिद्धू ने इमरान की ट्वीट करके जमकर तारीफ की। वहीं अब सिद्धू ने एक और ट्वीट किया है जिसमें उनका इशारा किस ओर है इस बात का अंदाजा आप खुद ही लगा लीजिए।

Trending Videos
Navjot Singh Sidhu latest tweet amid India Pakistan tension
Navjot singh sidhu - फोटो : file photo

नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने ट्वीट किया - 'जिस जंग में बादशाह की जान को खतरा न हो, उसे जंग नही राजनीति कहते है। -चाणक्य।' नवजोत का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सिद्धू का यह ट्वीट इस वक्त आया है जब भारत विंग कमांडर अभिनंदन की भारत वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब सिद्धू ने भारत और पाकिस्तान के बीच हिमायती बनने का काम किया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu latest tweet amid India Pakistan tension
नवजोत सिद्धू - फोटो : file photo

सिद्धू के इस ट्वीट के बाद यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने लिखा - 'और शायद आपने चाणक्य की एक लाइन छोड़ दी। जिस जंग में राजा के लोग दुश्मन से हाथ मिला ले उसे राजद्रोह भी कहते हैं, जैसे कि आप हो। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा - 'मतलब अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो आपके मालिक राहुल गांधी सरहद पर राइफल ले कर जाएंगे दुश्मन देश से लड़ने।




 

Navjot Singh Sidhu latest tweet amid India Pakistan tension
इमरान खान- नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : file photo

इससे पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट किया था - 'इमरान खान, हर अच्छा काम अपने आप रास्ता बना लेता है। आपका यह नेक काम एक अरब लोगों को खुशी देगा। पूरा देश खुश है। मुझे अभिनंदन के माता-पिता और करीबियों के लिए बेहद खुशी है।' इससे पहले सिद्धू पुलवामा हमले के बाद दिए बयान की वजह से घिर चुके हैं। 



 

विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu latest tweet amid India Pakistan tension
navjot singh siddhu - फोटो : file photo

उस वक्त सिद्धू ने कहा था कि 'कुछ लोगों के लिए क्या आप पूरे देश को जिम्मेदार ठहरा सकते हैं।' सिद्धू के इस बयान के बाद उन्हें आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था। सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें कपिल शर्मा के शो से बाहर करने की मांग करने लगे। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed