सब्सक्राइब करें

अभिनंदन ही नहीं शाहरुख-सलमान तक 'पाकिस्तान' में जाकर फंसे, एक ने तो जेल में ही ली थी आखिरी सांस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 01 Mar 2019 01:42 PM IST
विज्ञापन
salman and shah rukh also face situation like abhinandan vartaman in pakistan
bollywood - फोटो : amar ujala

पुलवामा हमले की जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय वायुसेना ने आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इस दौरान विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को पाकिस्तान ने अपने कब्जे में ले लिया। अभिनंदन की रिहाई को लेकर पाकिस्तान पर दबाव बना। जिसके बाद अभिनंदन को रिहा करने का फैसला लिया गया। असल जिंदगी में ही नहीं फिल्मी पर्दे पर भी ऐसे कई किरदार रहे जो पाकिस्तान में जाकर फंस गए। आज हम आपको कुछ ऐसे ही किरदारों से रूबरू करवाएंगे।

Trending Videos
salman and shah rukh also face situation like abhinandan vartaman in pakistan
preity zinta - फोटो : social media

प्रीति जिंटा
2003 में रिलीज हुई द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई एक थ्रिलर फिल्म है। जिसे अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा और प्रियंका चोपड़ा की मुख्य भूमिका है। बड़े बजट की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत रही थी। सनी देओल रॉ के लिए काम करने वाले एक जासूस का किरदार निभाते हैं। वहीं प्रीति जिंटा को जासूसी करने के लिए ट्रेनिंग दी जाती है और पाकिस्तान में कर्नल के घर भेजा जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
salman and shah rukh also face situation like abhinandan vartaman in pakistan
randeep hooda - फोटो : social media

रणदीप हुड्डा
2016 में आई फिल्म सरबजीत एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है। ओमंग कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ऐश्वर्या राय, रणदीप हुड्डा और ऋचा चड्ढा मुख्य किरदार में हैं। रणदीप हुड्डा फिल्म में सरबजीत बने हैं। एक दिन नशे की हालत में सरबजीत बॉर्डर पार कर पाकिस्तान चला जाता है। जहां पाकिस्तानी सैनिक उसे पकड़कर ले जाते हैं। बता दें कि सरबजीत की मौत पाकिस्तान के जेल में ही 2013 में हुई थी।

salman and shah rukh also face situation like abhinandan vartaman in pakistan
sunny deol - फोटो : social media

सनी देओल
गदर: एक प्रेम कथा साल 2001 की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म है। एक्शन ड्रामा पर आधारित इस फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल और अमरीश पुरी की मुख्य भूमिका है। फिल्म की कहानी 1947 के बंटवारे की है। जिसमें सनी देओल, अमीषा पटेल को लेने पाकिस्तान जाता है। कई दिक्कतों के बाद सनी देओल वापस अमीषा को भारत लाने में कामयाब रहते हैं।

विज्ञापन
salman and shah rukh also face situation like abhinandan vartaman in pakistan
salman khan - फोटो : file photo

सलमान खान
कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान, करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मुख्य भूमिका है। फिल्म की कहानी में सलमान खान को एक छोटी बच्ची मुन्नी मिलती है जिसे उसके परिवार के पास यानी पाकिस्तान में पहुंचाते हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि सलमान खान किस तरह पाकिस्तान जाते हैं और बच्ची को परिवार से मिलाने में कामयाब रहते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed