Bigg Boss: इन सितारों ने बीच में ही छोड़ा सलमान खान का शो, नहीं झेल पाए थे ‘टॉर्चर’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौहर खान
गौहर खान बिग बॉस के सीजन 7 की विनर हैं। गौहर ने भी शो को बीच में छोड़ दिया था। एक्ट्रेस ने अपने शो छोड़ने की वजह कुशाल टंडन और वीजे एंडी के बीच हुई लड़ाई को बताया था। लेकिन गौहर ने कुछ समय बाद शो में एंट्री कर ली थी।
कुशाल टंडन
सीजन 7 में कुशाल टंडन के खेल को काफी पसंद किया गया था। इस शो में कुशाल और तनिषा मुखर्जी के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला था। इसी दौरान एक बार तनिषा ने कुशाल को धक्का मार दिया था, जिस पर बिग बॉस ने कोई एक्शन नहीं लिया था। इसी वजह से गुस्से में कुशाल ने घर की दीवार को फांदने की कोशिश की थी। हालांकि, वह शो का दोबारा हिस्सा बन गए थे।
कविता कौशिक
सीजन 14 में कविता कौशिश की दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ हुई लड़ाई काफी लाइमलाइट में रही थी। एक टास्क के दौरान कविता और रुबीना दिलैक के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद गुस्से में कविता ने शो छोड़ दिया था।
विकास गुप्ता
विकास गुप्ता बिग बॉस के पॉपुलर कंटेस्टेंट हैं और वह कई सीजन में नजर आ चुके हैं। सीजन 14 में विकास ने अर्शी खान को पूल में धक्का दे दिया था और फिर उन्होंने शो छोड़ने का फैसला किया। लेकिन विकास में फिर शो में आ गए थे।