पूरे देश में सोमवार से नवरात्रि का त्योहार शुरू हो गया। नौ दिन तक चलने इस पावन त्योहार के शुभ दिनों में माता रानी की उपासना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन दिनों मां के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती ताकि हमारे जीवन और घर में सुख-शांति बनी रहे। देवी मां की महिमा फिल्मों में भी दिखाई गई है। यहां तक कि कई फिल्मों में देवी मां पर आधारित कई भजन हैं जो सुपरहिट हुए। नवरात्रि के खास मौके पर सुनिए देवी मां पर आधारित यह 10 भजन और गाने।
Navratri 2020: 'चलो बुलावा आया है' से लेकर 'जय मां दुर्गा' तक, नवरात्रि पर सुनें ये 10 गानें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाना- चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है
यह गाना राजेश खन्ना और शबाना आजमी की फिल्म 'अवतार' का है। यह गाना शेरों वाली माता पर आधारित है। इस गाने को नरेंद्र चंचल, आशा भोसले और महेंद्र कपूर ने गाया है। 'अवतार' फिल्म 1983 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन मोहन कुमार ने किया था।
गाना- तूने मुझे बुलाया शेरोंवाली
यह गाना साल 1980 में रिलीज 'आशा' फिल्म का है। इस गाने में 'मां शेरोंवाली' की महिमा दिखाई गई है। इस गाने को मोहम्मद रफी और नरेंद्र चंचल ने गाया है। 'आशा' फिल्म के जितेन्द्र और रीना रॉय मुख्य किरदार में थे। इस फिल्म का निर्देशन जे ओम प्रकाश ने किया था।
गाना- दुर्गा है मेरी मां, अंबे है मेरी मां
1981 में रिलीज फिल्म 'क्रांति' में यह गाना देवी मां पर आधारित है। इस गाने को महेंद्र कपूर और मीनू पुरुषोत्तम ने गाया है। फिल्म 'क्रांति' में दिलीप कुमार, मनोज कुमार, शशि कपूर, हेमा मालिनी, शत्रुघ्न सिन्हा और निरूपा रॉय थीं। इस फिल्म का निर्देशन मनोज कुमार ने किया था।
गाना- जग तेरे चरणों में आयो
साल 1979 में आई फिल्म 'भक्ति में शक्ति' में भी देवी मां पर आधारित एक गाना है। यह गाना भी हिट हुआ था। इस गाने के बोल हैं-'जग तेरे चरणों में आयो'। इस फिल्म में योगिता बाली, दारा सिंह, सतीश कौल के अलावा अन्य सितारे थे। इस फिल्म का निर्देशन दारा सिंह ने किया था।