सब्सक्राइब करें

जब भीड़ की वजह से इरफान खान के लिए शूटिंग करना हो रहा था मुश्किल, बेटे बाबिल ने ऐसे निकाला था रास्ता

एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 17 Oct 2020 12:35 PM IST
विज्ञापन
Irrfan Khan son Babil remember story when he distracted crowds on acotr set
बाबिल खान, इरफान खान - फोटो : instagram/babil.i.k

इरफान खान के निधन के बाद से उनके बेटे बाबिल अक्सर पिता की याद में तस्वीरें या उनसे जुड़े किस्से साझा करते रहते हैं। अपने नए पोस्ट में बाबिल ने बताया है कि जब इरफान खान को देखने के लिए भारी भीड़ जुट गई तो उन्होंने स्थिति को कैसे संभाला था।

Trending Videos
Irrfan Khan son Babil remember story when he distracted crowds on acotr set
इरफान खान, बाबिल खान - फोटो : Instagram: @babil.i.k

बाबिल ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने लिखा कि- 'तो कहानी यह है कि मैं "करीब करीब सिंगल" की कैमरा टीम को असिस्ट कर रहा था। गंगटोक में सड़क का एक शॉट चाहिए था लेकिन लोग सेट और बाबा के चारों ओर भीड़ लगाते थे। कुछ ही समय बाद शूट करना असंभव लगने लगा।‘

विज्ञापन
विज्ञापन
Irrfan Khan son Babil remember story when he distracted crowds on acotr set
बाबिल खान, इरफान खान - फोटो : instagram/babil.i.k

बाबिल ने आगे लिखा कि 'तनुजा (चंद्रा, निर्देशक) मैम ने मुझे एक गिटार सौंपा और कहा कि 100 मीटर दूर जाओ और परफॉर्म करना शुरू करो। भीड़ को हटाने के लिए उन्होंने जोर से कहा पैक अप। और फिर मैंने गिटार के साथ गाना शुरू कर दिया। भीड़ इस ओर बढ़ गई। जैसे ही मैंने गाना शुरू किया उन्होंने प्राकृतिक लाइट में सीन को खत्म किया। सच्ची कहानी है यह। मजाकिया है।'

Irrfan Khan son Babil remember story when he distracted crowds on acotr set
इरफान खान - फोटो : instagram/babil.i.k

बाबिल ने लिखा कि 'सभी फिल्ममेकर्स इसे इंटर्न के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं।' इसके साथ उन्होंने लिखा कि 'यह दुखद लेकिन सच है कि हमारी राजनीति और चुनिंदा समाचारों, मीडिया आउटलेट्स में से अधिकांश, जो हमारे लोगों को सूचना वितरित करते हैं वो इसे नियंत्रित कर रहे हैं।‘
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

So the story is: I was assisting with the camera team on QQS. There was a shot needed on a Gangtok street but the people would crowd around the set and Baba, soon after a few takes it started seeming impossible to shoot the sequence. So, Tanuja ma’am handed me a guitar and said go 100m away and start performing. She called out a loud “PACK UP!” for the crowd to hear and then I started singing with the guitar and the crowd dissipated towards this new divertissement. As I sung they quickly shot the sequence using natural light and finished the job. True story. Funny. Experience to use for all filmmakers, use your interns in the most creative ways. (The sad truth is most of the times our politics and selected news and media outlets that control information being distributed to our people also are running a similar divertissement.)

A post shared by Babil (@babil.i.k) on

विज्ञापन
Irrfan Khan son Babil remember story when he distracted crowds on acotr set
इरफान खान - फोटो : instagram/irrfan, babil.i.k

बता दें कि इसी साल अप्रैल महीने में इरफान खान का निधन हो गया था। वो पिछले दो साल से न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से जूझ रहे थे। हाल ही में उनके प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई कि उनके पसंदीदा अभिनेता की कब्र पर घास उग आई है। तस्वीर वायरल होने के बाद कब्र की साफ सफाई की गई और गुलाब के फूलों से सजाया गया। इरफान की पत्नी सुतापा सिकदार ने तस्वीर साझा की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed