फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'उरी' में राजनाथ सिंह का किरदार निभाकर ये एक्टर हुआ मशहूर, रिलीज के 4 महीने बाद हुई थी मौत

Tue, 09 Jul 2019 01:33 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 09 Jul 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
Navtej Hundal plays Rajnath Singh role in Vicky Kaushal Uri the surgical strike film
Rajnath Singh and Navtej Hundal - फोटो : file photo

राजनीति के अलावा राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) को एक कड़ी फिल्मों से भी जोड़ती है। यह कड़ी विक्की कौशल की फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' (Uri: The Surgical Strike) है। यह फिल्म उरी आंतकी हमले पर आधारित है। इस फिल्म में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ राजनाथ सिंह का भी किरदार बॉलीवुड एक्टर्स ने निभाया था। उरी आतंकी हमले के वक्त राजनाथ सिंह गृह मंत्री थे तो वहीं मोदी सरकार 2.0 में बतौर रक्षा मंत्री कार्यरत हैं। राजनाथ सिंह 10 जुलाई को 68वां जन्मदिन मना रहे हैं। जानिए उस एक्टर के बारे में जिन्होंने राजनाथ सिंह के किरदार को परदे पर जिया।

Navtej Hundal plays Rajnath Singh role in Vicky Kaushal Uri the surgical strike film
Navtej Hundal and Avantika Hundal - फोटो : instagram

इस साल की शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर जिस फिल्म ने धमाल मचाया वह 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' (Uri: The Surgical Strike) है। इस फिल्म में ना केवल विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की एक्टिंग की तारीफ की गई बल्कि हर उस किरदार की तारीफ की गई जो इस फिल्म से जुड़ा। इन्ही में से एक नवतेज हुंडल (Navtej Hundal) हैं। नवतेज ने बड़े परदे पर राजनाथ सिंह के किरदार को उतारा। फिल्म में ना केवल उनका पहनावा बल्कि बोलचाल में भी राजनाथ सिंह की झलक दिखी। 

Navtej Hundal plays Rajnath Singh role in Vicky Kaushal Uri the surgical strike film
navtej hundal - फोटो : instagram

कई बार तो फिल्म के दौरान दर्शकों को नवतेज को देखकर ऐसा लगा कि मानों सही में राजनाथ सिंह फिल्म में हैं। नवतेज हुंडल फिल्म इंडस्ट्री में कई साल से सक्रिय थे। वह कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इन फिल्मों में 'खलनायक', 'तेरे मेरे सपने' और 'द विसपर्स' शामिल हैं। 'उरी फिल्म के रिलीज होने के 4 महीने बाद भी नवतेज हुंडल ने दुनिया को अलविदा कह दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Navtej Hundal plays Rajnath Singh role in Vicky Kaushal Uri the surgical strike film
Navtej Hundal - फोटो : twitter

नवतेज के निधन की जानकारी 'सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन' ने सोशल मीडिया पर दी थी। 'सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (सिंटा)' ने ट्वीट किया- 'सिंटा नवतेज हुंडल के निधन पर शोक व्यक्त करता है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।' फिल्मों में एक्टिंग करने के अलावा हुंडल एक्टिंग क्लासेज भी चलाते थे। एक्टर अपने पीछे पत्नी और बेटी को छोड़ गए हैं। नवतेज हुंडल की बेटी भी एक्ट्रेस हैं। वह एकता कपूर के सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' में मिहिका का किरदार निभा रही हैं। असल में इनका नाम अवंतिका हुंडल है। 

विज्ञापन
Navtej Hundal plays Rajnath Singh role in Vicky Kaushal Uri the surgical strike film
uri - फोटो : instagram

विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और नवतेज हुंडल के अलावा फिल्म में मोहित रैना, परेश रावल, यामी गौतम, कीर्ति कुल्हारी, रजत कपूर के अलावा कई और एक्टर्स थे। उरी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन किया था। इस फिल्म ने 342 करोड़ का कलेक्शन कर साल की शुरुआत में ही बॉक्स ऑफिस को मालामाल कर दिया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed