अमिताभ बच्चन की नातिन और श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली नंदा आज 22 साल की हो गई हैं। नव्या सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। एक इंटरव्यू में नव्या ने कहा था कि उनका मन बॉलीवुड में करियर बनाने का नहीं है वो विज्ञापन की दुनिया में काम करना चाहती हैं। केवल नव्या ही नहीं ऐसे कई स्टार किड्स हैं जो लाइमलाइट की दुनिया से दूर रहना चाहते हैं।
अमिताभ की नातिन सहित ये हैं वो पांच स्टार किड्स, जिन्हें बॉलीवुड में नहीं दिलचस्पी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली जाना-पहचाना नाम हैं लेकिन उनकी बेटी सना के बारे में कम ही लोगों को पता है। 28 साल की सना को कई फिल्मों के ऑफर भी मिले हैं लेकिन वो एक्टिंग नहीं करना चाहतीं। साल 2007 में उन्हें फिल्म 'शाकालाका बूम बूम' ऑफर की गई थी। सना के फिल्म ठुकराने के बाद यह फिल्म कंगना रनौत के पास चली गई।
जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ एक के बाद एक फिल्में कर रहे हैं लेकिन जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ कैमरे के पीछे ही रहती हैं। कृष्णा को कई बार जैकी श्रॉफ और टाइगर के साथ स्पॉट किया जाता रहा है। कृष्णा की रुचि अभिनेत्री बनने में बिल्कुल नहीं है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो उनमें से नहीं हैं जो कैमरे का सामना करने में दिलचस्पी रखते हैं।
संजय दत्त ने साल 1987 में रिचा शर्मा से शादी की थी। संजय और रिचा की बेटी त्रिशाला हैं जो मां की मौत के बाद न्यूयॉर्क में रहती हैं। त्रिशाला फिलहाल फैशन इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। संजय दत्त कई बार बेटी के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। उन्होंने भी एक इंटरव्यू में बताया था कि त्रिशाला फिल्मों में नहीं आना चाहतीं।
अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के डेब्यू को लेकर कई बार खबरें सामने आती रही हैं लेकिन हाल ही में डेविड लेटरमैन के शो में उन्होंने खुलासा कि आर्यन की रुचि एक्टिंग में नहीं है। शाहरुख ने कहा- 'मेरा बेटा फिल्मों में काम नहीं करना चाहता है और मुझे नहीं लगता कि वो अभिनय कर सकता है। उसके पास वो एक्स फैक्टर नहीं है जो अभिनय के लिए जरूरी है लेकिन वो अच्छा लेखक है।'
रणवीर-शाहरुख सहित ये आठ सितारे बचपन में दिखते थे ऐसे, कुछ को तो यकीनन नहीं पहचान पाएंगे