फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जया बच्चन को चीटिंग करते पकड़ चुकी हैं नातिन नव्या नवेली, बिग बी ने भी शेयर किया मजेदार किस्सा

Mon, 19 Nov 2018 01:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Nov 2018 01:39 PM IST
विज्ञापन
navya naveli nanda caught her nani jaya bachchan mistake
amitabh bachchan - फोटो : twitter
जया बच्चन आमतौर पर सार्वजनिक समारोहों में कम ही दिखती हैं लेकिन कहीं किसी समारोह में बोलने का मौका मिले तो वह बहुत ही साफगोई से अपनी बात कहती हैं। मुंबई में एक पुस्तक विमोचन समारोह में बच्चो की कहानियों को लेकर पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने अपनी नातिन नव्या नवेली से जुड़ा एक किस्सा सुनाया। 
navya naveli nanda caught her nani jaya bachchan mistake
jaya bachchan and sweta nanda
जया ने कहा, ‘मैं उसके लिए कई तरह की कहानियां बनाया करती थी और अक्सर जब हम बच्चों को हिंदी की कहानियां सुनाते हैं, तो वह कुछ इस तरह शुरू होती हैं। एक था राजा और एक थी रानी। हमेशा की तरह राजा और रानी जंगलों में खो जाया करते थे जिसके चलते महाराजा और महारानी परेशान हो जाया करते थे।’ 
navya naveli nanda caught her nani jaya bachchan mistake
BIG B AND JAYA BACHCHAN - फोटो : amar ujala
इसी तरह मुझे कहानी में नई-नई बातें जोड़नी पड़ती थीं। फिर मेरी बेटी को दूसरा बच्चा हुआ और अब मुझे उन दोनों को कहानी सुनानी पड़ती थी। फिर मैंने वही कहानी दोहरानी शुरू कर दी। एक रात नव्या ने कहा, ‘नानी, क्या हम आज कोई नई कहानी नहीं सुन सकते।' इस तरह जया की चीटिंग पकड़ी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
navya naveli nanda caught her nani jaya bachchan mistake
jaya bachchan
किताबों का जिक्र छिड़ने पर भी जया ने बिना लाग लपेट के अपनी यादें साझा कीं। उन्होंने कहा, ‘कभी-कभी मुझे जब लगता है कि जो किताबें पढ़ ली गईं हैं उन्हें मैं स्कूलों की लाइब्रेरी में भेज दी हैं। फिर मुझे ऑफिस से पता चलता है कि साहब ने उन सभी को वापस मंगवा लिया है। अब तो यह हाल है कि शेल्फ में तो किताबों की जगह ही नहीं बची है। जिसके चलते किताबें कहीं भी पड़ी रहती हैं। कभी-कभी तो ये जमीन पर बिखरी रहती हैं।’
विज्ञापन
navya naveli nanda caught her nani jaya bachchan mistake
jaya bachchan - फोटो : amar ujala
इसी समारोह में अमिताभ बच्चन से आलोचनाओं को लेकर भी एक सवाल किया गया। इस पर बिग बी बोले- सबसे पहले दिमाग में यह आता है कि किसी ने सच में मेरा लिखा हुआ पढ़ा है। दूसरा सवाल यह आता है कि अगर हमारा काम कोई न देखे तो यह काफी बुरा है। पर इस सबके बाद भी मैं आलोचना स्वीकार करता हूं क्योंकि उसके अलावा आपके कार्य की असलियत और उसका प्रभाव क्या पड़ता है यह कौन बताएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed