{"_id":"57e1169c4f1c1bf641a82cda","slug":"navya-naveli-replied-actor-amitabh-bachchan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जो काम एक मां न कर पाई अमिताभ के खत ने कर डाला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जो काम एक मां न कर पाई अमिताभ के खत ने कर डाला
Tue, 20 Sep 2016 04:35 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 20 Sep 2016 04:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आपको याद होगा कि 4 सितंबर को महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी नातिन नव्या और पोती आराध्या को एक इमोशनल लेटर लिखा था। इस खत को उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर भी शेयर किया था।
अमिताभ के उस खत का नातिन नव्या ने दिया इमोशनल रिप्लाई
2 of 5
इस खत में अमिताभ ने नव्या और आराध्या को समाज से लड़ने और अपने फैसले खुद लेने की सीख दी थी। दो दिन बाद 6 सितंबर को अमित जी ने इस खत को पढ़ते हुए एक वीडियो भी फेसबुक पर शेयर किया था।
अमिताभ के उस खत का नातिन नव्या ने दिया इमोशनल रिप्लाई
3 of 5
इस वीडियो को करीब 53 लाख लोगों ने देखा और 1 लाख 40 हजार लोगों ने लाइक किया था। बिग बी के इस वीडियो पर उनकी नातिन नव्या ने रिप्लाई किया है। नव्या ने अमिताभ से कहा कि नानू, मैं इसका पूरा पालन करूंगी। वहीं अमिताभ की बेटी श्वेता नंदा ने कहा, मैं नव्या को यह सब समझाने और सिखाने की सालों से कोशिश कर रही थी और सिर्फ एक पत्र से आपने यह कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ के उस खत का नातिन नव्या ने दिया इमोशनल रिप्लाई
4 of 5
श्वेता ने कहा कि पापा आपके इस खत का नव्या पर सीधा असर हुआ है। बता दें कि अमिताभ बच्चन ने यह भी खुलासा किया है कि उन्हें इस पत्र को लिखने का ख्याल कैसे आया। बिग बी ने कहा कि हम फिल्म ‘पिंक’ का प्रचार कर रहे थे। इस दौरान हमने कई इंटरव्यू किए और हर कोई जानना चाहता था कि ‘पिंक’ कैसी फिल्म है।
विज्ञापन
अमिताभ के उस खत का नातिन नव्या ने दिया इमोशनल रिप्लाई
5 of 5
अमिताभ ने बताया कि तभी फिल्म की टीम ने सोचा कि क्यों न हम फिल्म के मैसेज को एक खत के रूप में सामने लाएं और क्यों न आप इसे अपनी पोतियों के लिए लिखें। यह एक अच्छा तरीका होगा लोगों को फिल्म की कहानी बताए बिना ‘पिंक’ के बारे में बताने का। अभिनव रॉय निर्देशित फिल्म ‘पिंक’ बॉक्स ऑफिस पर रविवार तक 21.51 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।