{"_id":"59f9a3614f1c1b70548ba44d","slug":"nawazuddin-siddiqui-an-ordinary-life-and-amazon-new-twist-in-this-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमेजन ने भी हटाई नवाजुद्दीन की विवादित किताब, एक्ट्रेस निहारिका सिंह से संबंधों का था जिक्र","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमेजन ने भी हटाई नवाजुद्दीन की विवादित किताब, एक्ट्रेस निहारिका सिंह से संबंधों का था जिक्र
Wed, 01 Nov 2017 04:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजालाॉ
टीम डिजिटल/अमर उजालाॉ
Updated Wed, 01 Nov 2017 04:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी बायोग्राफी 'एन ऑर्डेनेरी लाइफ' को लेकर विवादों में घिरने और फिर FIR दर्ज होने के बाद एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी किताब वापस ले ली है। किताब वापस लेने की घोषणा के लगभग 23 घंटे बाद तक यह किताब अमेजन पर उपलब्ध थी, लेकिन कल यानी 31 अक्टूबर को उसे भी हटा दिया गया। बायोग्राफी वापस लेने के लगभग 1 दिन बाद साइट से किताब हटाए जाने के संबंध में फिलहाल पब्लिशर पेंग्विन रैंडम हाउस की ओर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
2 of 6
किताब आने के बाद से ही नवाजुद्दीन विवादों में घिर चुके थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा भी था, 'मुझे लगता है सच लिखना जरूरी है या फिर सच लिखा ही न जाए। कुछ लोगों को मेरी किताब पढ़कर बुरा लग सकता है, क्योंकि मैंने इसमें असली नामों का जिक्र किया है। मैंने वही लिखा है, जो वास्तव में हुआ है'।
3 of 6
नवाज के माफी मांगने के बाद किताब की सह लेखक रितुपर्णा चटर्जी ने भी अपने फेसबुक पेज पर माफी मांगी है। उन्होंने लिखा है, 'आप सभी के संदेशों के लिए शुक्रिया. मैं आभारी हूं कि आपने बिना किसी भेदभाव के किताब पढ़ी। ये न तो मेरी इच्छा थी न ही नवाज की कि इसमें लिखी गई किसी भी लाइन से किसी की भी भावनाएं आहत हों। मैं उन सभी से माफी चाहती हूं, जिन्हें बुरा लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
बता दें कि इस बायोग्राफी में नवाज ने फिल्म 'मिस लवली' की उनकी को-स्टार निहारिका सिंह के बारे में लिखा था कि वो मुझसे प्यार करती थी लेकिन मैं सिर्फ सेक्स के लिए उसके साथ था। अपना मतलब पूरा हो जाने के बाद मैं उसका कॉल भी रिसीव नहीं करता था। इसलिए उसने मुझसे रिश्ता खत्म कर लिया।
विज्ञापन
5 of 6
इस पर निहारिका ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि नवाज ने जो कुछ लिखा है, सब गलत है। नवाज की गांव में पहले से पत्नी थी और उन्होंने मुझसे यह बात छुपाई थी, इसलिए मैंने उनसे रिश्ता खत्म कर दिया था। किताब में पहले प्यार का खुलासा करते हुए नवाज ने सुनीता राजवार का नाम लिया था, जिन्होंने बेरोजगारी की वजह से नवाज से रिश्ता खत्म किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।