{"_id":"5976f28c4f1c1b1f4e8b48d5","slug":"nawazuddin-siddiqui-became-star-due-to-these-films-nawazuddin-fees-for-films","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन फिल्मों ने बदली नवाजुद्दीन की किस्मत, अब एक फिल्म के लेते हैं इतने करोड़ ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इन फिल्मों ने बदली नवाजुद्दीन की किस्मत, अब एक फिल्म के लेते हैं इतने करोड़
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
Updated Tue, 25 Jul 2017 02:23 PM IST
विज्ञापन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहने को तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी करीब 18 सालों से बॉलीवुड में हैं, लेकिन इसे पूरी तरह से समझने में उन्हें सालों लग गए और अब जब वो बॉलीवुड के इस गेम को समझे तो धीरे-धीरे बाकी स्टार्स पर भारी पड़ने लगे। नवाजुद्दीन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1999 में आई फिल्म 'सरफरोश' से की जिसमें वो एक आतंकवादी के रोल में नजर आए। हालांकि इस फिल्म से उन्हें कोई खास पहचान नहीं मिली।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
इसके बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कई और फिल्मों में काम किया जिनमें वो छोटे-मोटे किरदारों में नजर आए...लेकिन उन्होंने हर किरदार को पूरी तन्मयता के साथ निभाया, फिर चाहे वो चोर-उच्चके का किरदार हो, वेटर का हो या फिर खबरी का। सालों तक बॉलीवुड में नवाजुद्दीन की मशक्कत जारी रही और आखिरकार उन्हें वो पहचान मिल ही गई जिसके वो हकदार हैं।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
अपने 18 साल के करियर में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हर तरह के किरदार निभाए हैं, लेकिन उनके पिछले कुछ किरदार ऐसे रहे हैं जो हर मायने में उन्हें बाकी बड़े स्टार्स के लिए कड़ी टक्कर के तौर पर खड़ा करते हैं।
आज नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक फिल्म के लिए 4-5 करोड़ बतौर फीस लेते हैं, जबकि करियर के शुरुआत में वो फिल्मों के लिए लाखों में फीस लेते थे।
एक नजर ऐसे ही किरदारों और उनकी फिल्मों पर:
आज नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक फिल्म के लिए 4-5 करोड़ बतौर फीस लेते हैं, जबकि करियर के शुरुआत में वो फिल्मों के लिए लाखों में फीस लेते थे।
एक नजर ऐसे ही किरदारों और उनकी फिल्मों पर:
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
नवाजुद्दीन सिद्दीकी लाइमलाइट में आए फिल्म 'कहानी' से। इस फिल्म में उन्होंने एक जांच अधिकारी का किरदार निभाया था, लेकिन जिस बोल्डनेस और रौब के तड़के के साथ नवाज ने इस किरदार को निभाया उसने सभी को प्रभावित कर दिया।
विज्ञापन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में फैजल खान के किरदार में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने घर घर में पहचान पाई। फिल्म तो हिट हुई ही, नवाजुद्दीन के करियर को भी नया मुकाम मिल गया।