{"_id":"5aad2b2f4f1c1ba8758b5f53","slug":"nawazuddin-siddiqui-case-police-reveals-truth-after-advocate-rizwan-siddiqui-arrest","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नवाजुद्दीन मामले में पुलिस ने खोली पोल, वकील की गिरफ्तारी के बाद सामने आई ये सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नवाजुद्दीन मामले में पुलिस ने खोली पोल, वकील की गिरफ्तारी के बाद सामने आई ये सच्चाई
Sun, 18 Mar 2018 08:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 18 Mar 2018 08:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Nawajuddin Siddqui
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पत्नी की जासूसी के आरोपों में घिरे बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। भले ही नवाजुद्दीन की पत्नी ने आरोपों का खंडन किया हो लेकिन पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है। ठाणे क्राइम ब्रांच ने CDR (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) के आरोप में नवाजुद्दीन के वकील रिजवान सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने बताया कि यह लोग निजी जासूसी कंपनियों के लिए लोगों के फोन के रिकॉर्ड निकालते थे। अब इस मामले में एक नया मोड़ आया है। पुलिस ने खुद नवाज के बारे में एक बड़ी सच्चाई बताई है।
2 of 4
nawajuddin siddiqui
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी अपनी पत्नी आलिया की जासूसी कर रहे थे और इसी के चलते उन्होंने रिजवान की मदद से कॉल रिकार्ड्स निकलवाए थे। स्पॉटब्वॉय के अनुसार नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने अपने किसी प्रतिनिधि को भेजकर पुलिस को सन्देश भिजवाया था कि नवा और उनकी पत्नी के रिश्ते में कुछ समय पहले खटास आ गयी थी लेकिन अब सब ठीक है। पुलिस इंस्पेक्टर नितिन ठाकरे ने ये बात बताई है।
3 of 4
nawajuddin siddiqui
सुबह से व्हाट्सएप पर मैसेज घूम रहे हैं कि नवाज ठाणे पुलिस को मिले और ठाणे पुलिस कमिश्नर पराम्बिर सिंह ने कहा कि इस मामले में नवाज का कोई डायरेक्ट रोल नहीं है। इस बारे में जब पराम्बिर सिंह से बात की तो उन्होंने कहा- 'नवाज अभी तक हमें मिले नहीं हैं लेकिन वो हमें सहयोग कर रहे हैं। हो सकता है वो इस मामले में डायरेक्ट शामिल ना हों। हम उन्हें विटनेस के तौर पर बुला रहे हैं। उनके वकील ने उनकी पत्नी के कॉल रिकॉर्ड मंगवाए थे पर हमें नहीं पता कि किसके कहने पर।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
नवाजुद्दीन- अंजली
अब सोचने वाली बात यह है कि आखिर नवाज़ुद्दीन के वकील आलिया का फोन रिकॉर्ड क्यों मंगवाएंगे और अगर नवाज ने उन्हें ये बोला नहीं है तो इसके पीछे कौन है। आखिर जब से ये मामला उठा है तब से नवाज पर्दे के पीछे क्यों छुपे हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।