सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

जब ठाकरे का सुबह 4 बजे का शो देखने पहुंच गए 'ठाकरे'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 25 Jan 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui film Thackeray star first show with Traditional customs of Maharashtra
Thackeray - फोटो : social media
शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे के जीवन पर बनी फिल्म ठाकरे को सुबह 4 बजे देखने मुंबई के एक सिनेमाघरों में पहुंचे लोग वहां खुद 'बाल ठाकरे' को देख चौंक गए। सिनेमाघरों की एक बड़ी चेन ने मुंबई में ठाकरे फिल्म को लेकर सिनेथॉन रखा है जिसमें शुक्रवार की सुबह से लेकर शनिवार की रात तक ठाकरे के शोज लगातार चलाए जा रहे हैं।
Trending Videos
Nawazuddin Siddiqui film Thackeray star first show with Traditional customs of Maharashtra
Thackeray Song - फोटो : file photo
शुक्रवार की सुबह 4 बजे से ही फिल्म ठाकरे देखने के इच्छुक दर्शकों का मेला वडाला के इस सिनेमाघर में लगना शुरू हो गया। मुंबई में किसी फिल्म का ऐसा क्रेज अब तक सिर्फ रजनीकांत की फिल्मों को लेकर ही देखने को मिलता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui film Thackeray star first show with Traditional customs of Maharashtra
Nawazuddin Siddiqui, Thackeray - फोटो : amar ujala
सिनेमाघर पहुंचे दर्शकों का स्वागत महाराष्ट्र के परंपरागत रीति रिवाजों के साथ किया गया। तमाम दर्शक यहां मराठा पगड़ी पहने दिखे। इन दर्शकों के स्वागत के लिए ढोल और तुरही का इंतजाम किया गया था। सुबह चार बजे से ही सिनेमाघर पर ढोल बजाने वाली एक टोली केसरिया पकड़ियां पहने आ डटी। ठाकरे की रिलीज का ये जश्न सुबह 10 बजे तक चलता रहा।


 
Nawazuddin Siddiqui film Thackeray star first show with Traditional customs of Maharashtra
Thackeray - फोटो : file photo
फिल्म शुरू होने से पहले सिनेमाघर में लगाई गई छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा और पोस्टर का दूध से अभिषेक किया गया। इसके बाद मंत्रोच्चार और पूजा अर्चना के बीच फिल्म का पहला शो शुरू किया गया। इस दौरान एक कलाकार को ठाकरे के गेटअप में यहां घूमते देखा गया। पहली बार तो लोग खुद भी इस कलाकार को देख चौंक गए।





 
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui film Thackeray star first show with Traditional customs of Maharashtra
Nawazuddin Siddiqui - फोटो : file photo
फिल्म शुरू होने के बाद सिनेमाहॉल के भीतर भी ठाकरे के प्रशंककों का जश्न जारी रहा। परदे पर जब ठाकरे का किरदार पहली बार आया तो फिल्म रोककर दर्शकों ने खूब नारे लगाए और जमकर नाच गाना किया। ठाकरे फिल्म में मशहूर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी टाइटल रोल कर रहे हैं। अमृता राव ने फिल्म में ठाकरे की पत्नी मीना ठाकरे का रोल किया है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed