फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साथ सोने वाली बात पर सदमे में एक्ट्रेस, कहा- 'इस हद तक गिर जाएंगे नवाज, सोचा ना था'

Wed, 25 Oct 2017 08:09 AM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा Updated Wed, 25 Oct 2017 08:09 AM IST
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui is willing to exploit a woman to sell his book says niharika singh
नवाजुद्दीन सिद्दीकी

हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी ऑटोबायोग्राफी को लेकर चर्चा में आ गए हैं। 25 अक्टूबर को उनकी किताब 'एन ऑर्डिनरी लाइफ' रिलीज होगी। इस किताब में उन्होंने अपनी लव लाइफ को लेकर कई खुलासे किए हैं। जिसमें फिल्म 'मिस मालिनी' की एक्ट्रेस निहारिका का जिक्र किया गया है।

Nawazuddin Siddiqui is willing to exploit a woman to sell his book says niharika singh
निहारिका सिंह

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नवाजुद्दीन ने निहारिका को पहले से ही ये बता दिया था कि वो अपनी किताब में उनका जिक्र करेंगे। लेकिन निहारिका को ये नहीं पता था ‌कि वो इतना कुछ बता देंगे। जब किताब सामने आई तो निहारिका हैरान रह गईं।

पढ़ें- 11 करोड़ रुपए लेने वाले सलमान खान TRP के मामले में फिसड्डी, इस शो ने मार ली बाजी

Nawazuddin Siddiqui is willing to exploit a woman to sell his book says niharika singh
निहारिका सिंह

निहारिका ने बॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम को दिए एक इंटरव्यू में इस बात पर आपत्ति जताई है। निहारिका ने कहा, 'मिस लवली की शूटिंग के दौरान हमारा रिश्ता बना था। ये  बात साल 2009 की है। हमारा रिश्ता कुछ महीनों का था। अब वो इसे बढ़ा-चढ़ाकर बता रहा है। इस‌ पर मुझे हंसी आ रही है।'

पढ़ें- PHOTOS: मल्लिका शेरावत ने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मनाया बर्थडे, वैलेंटाइन पर गिफ्ट की थी सबसे महंगी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui is willing to exploit a woman to sell his book says niharika singh
निहारिका सिंह

निहारिका ने आगे कहा, 'वो अपनी किताब बेचना चाह रहे हैं इसीलिए एक महिला का शोषण और अनादर कर रहे हैं। वो अपनी किताब बेचने के लिए तथ्यों में हेर-फेर कर बता रहे हैं। उसने जो कुछ भी लिखा है मैं उसके बारे में कुछ नहीं जानती। नवाज की ऐसी हरकतों की वजह से ही उसने मुझे रिश्ता खत्म करने के लिए मजबूर किया था।'

पढ़ें- शादीशुदा हैं मल्लिका शेरावत, फिल्में छोड़ विदेश में संभाल रहीं ब्वॉयफ्रेंड की अरबों की संपत्ति

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui is willing to exploit a woman to sell his book says niharika singh
निहारिका सिंह

निहारिका आगे कहती हैं, 'मैंने हमेशा माना है कि वो एक बेहतरीन एक्टर है। लेकिन उनकी ये एक्टिंग स्किल सिर्फ स्क्रीन पर ही दिखाई देती है असल जिंदगी में नहीं। मुझे उम्मीद है कि वो अपनी जिंदगी में कुछ अच्छा करेंगे।' निहारिका नवाज के इस खुलासे से बेहद नाराज हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed