फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'DaySpl: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की जिंदगी के 12 रोचक किस्से जो भावुक कर देंगे

Sun, 19 May 2019 12:44 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sun, 19 May 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
nawazuddin siddiqui life 12  big facts make emotional
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Nawazuddin Siddiqui.com

फिल्म इंडस्ट्री में खलनायकों का वर्चस्व कायम रखने वाले अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी आज 19 मई को अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के मुज्जफ्फरनगर के एक छोटे से गांव बुढ़ाना में 1974 को हुआ था। हाल ही में नवाज की 'मंटो' और 'ठाकरे' ने शानदार पर्दशन किया था। आइए इस मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें..

nawazuddin siddiqui life 12  big facts make emotional
Nawazuddin Siddiqui - फोटो : social media

1. नवाज ने दिल्ली में साल 1996 में दस्तक दी जहां उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से अभिनय की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद वह किस्मत आजमाने मुंबई चले गए। नवाज को खुद कभी ये उम्मीद नहीं थी कि वे इतने ज्यादा मशहूर हो जाएंगे।

2. नवाज ने एक्टिंग स्कूल में दाखिला तो जैसे तैसे ले लिया था, लेकिन उनके पास रहने को घर नहीं था। इसलिए उन्होंने अपने एक सीनियर से कहा कि वो उन्हें अपने साथ रख लें। इसके बाद नवाज उनके अपार्टमेंट में इस शर्त पर रहने लगे कि उनको वह खाना बनाकर खिलाएंगे।

3. नवाज अपने संघर्ष के दिनों में कुछ भी करने गुजरने को तैयार रहते थे। इसलिए वह कभी वॉचमैन की नौकरी भी किया करते थे। फिल्मों में आने के बाद भी नवाज ने वेटर, चोर और मुखबिर जैसी छोटी- छोटी भूमिकाओं को करने में भी कोई शर्म महसूस नहीं की। एक्टर ने शूल, मुन्ना भाई MBBS और सरफरोश जैसी फिल्मों में ये छोटे-छोटे किरदार निभाए हैं।

nawazuddin siddiqui life 12  big facts make emotional
Nawazuddin Siddiqui

4. नवाज मुंबई तो आ गए थे लेकिन दैनिक खर्च चलाने के लिए उनके पास कोई नौकरी नहीं थी। कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें एक चौकीदार की नौकरी हासिल हुई, लेकिन इसके लिए भी उन्हें किसी दोस्त से उधार लेकर सिक्योरिट अमाउंट भरना पड़ा था।


5. नवाज को यह नौकरी मिल तो गई लेकिन शारीरिक रूप से वह काफी कमजोर थे। इसलिए ड्यूटी पर वह अक्सर बैठे ही रहते थे। यही कारण था कि मालिक के देखने के बाद उन्हें नौकरी से हाथ धोना पड़ा। वहीं, उनको सिक्योरिटी अमाउंट भी रिफंड नहीं किया गया। 


6. यह बात शायद आपको हैरानी में डाल देगी कि नवाज इतने साधारण एक्टर हैं कि बड़े स्टार होने के बावजूद भी उनका कोई अपना पीआर मैनेजर नहीं है। वो अपने इंटरव्यू और डेट्स खुद ही हैंडल करते आ रहे हैं। बॉलीवुड पार्टीज में भी वह बहुत कम नजर आते हैं। नवाज को चार फिल्मों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
nawazuddin siddiqui life 12  big facts make emotional
nawazuddin siddiqui

7. नवाज को फिल्म 'कहानी' से नई पहचान मिली। फिल्म में वह विद्या बालन के साथ नजर आए थे। नवाज का मानना था कि जब उन्होंने मुंबई में एंट्री की थी तो उनके मन में जरा सा भी ख्याल नहीं आया था कि वह इतने सफल अभिनेता बन जाएंगे। 

8. उन्होंने कहा, 'मैं मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता बनने नहीं आया था बल्कि टीवी में काम करना चाहता था लेकिन किसी ने भी मुझे टीवी में काम करने का मौका नहीं दिया, इसलिए मैंने पांच-छह साल तक सी-ग्रेड फिल्मों में काम किया।'

9. नवाजुद्दीन को 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'तलाश' और 'बदलापुर' के किरदारों के लिए हर तरफ से काफी सराहना मिली थी। लंबे संघर्षों के बाद 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' ने नवाज की जिंदगी सफलता के रास्ते पर लाकर खड़ी कर दी थी। इसके बाद तो बॉलीवुड में उनका सिक्का चलने लगा। सलमान खान के उन्होंने साथ फिल्म 'बजरंगी भाईजान' और किक में काम किया।

विज्ञापन
nawazuddin siddiqui life 12  big facts make emotional
nawazuddin siddiqui

10. बतौर अभिनेता उन्होंने दशरथ मांझी के जीवन पर आधारित फिल्म 'मांझीः द माउंटेन मैन' में दशरथ मांझी का किरदार निभाया था। उन्होंने इस किरदार को इतनी खूबसूरती से निभाया कि आज भी उन्हें उनके इस किरदार से पहचाना जाता है।   

11. शुरुआती दौर में आमिर खान की फिल्म 'सरफरोश' में उनके अभिनय को देखकर निर्देशक अनुराग कश्यप ने नवाज को 'ब्लैक फ्राइडे' में चुनने का फैसला लिया। उसके बाद 'फिराक', 'न्यूयॉर्क' और 'देव डी' जैसी फिल्मों में  भी उन्हें काम करने का मौका मिल गया। 

12. नवाज फिल्म इंडस्ट्री में तीन खानों के साथ काम कर चुके हैं। शाहरुख खान के साथ उन्हें फिल्म रईस में एक इंस्पेक्टर के किरदार में देखा गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed