फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Adbhut Trailer: ओटीटी पर फेल नवाजुद्दीन की अगली फिल्म सीधे सेट मैक्स पर, लौट आया ओरिजिनल टीवी फिल्मों का जमाना

Sun, 25 Aug 2024 03:51 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 25 Aug 2024 03:51 PM IST
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui new film Adbhut will be released directly on TV After actors continuous failure on OTT
अद्भुत - फोटो : यूट्यूब

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की गिनती मौजूदा समय के अद्भुत कलाकारों में होती है। हालांकि, लंबे समय से वह सफलता का स्वाद नहीं चख सके हैं। बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी पर भी उनकी फिल्में कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। यही वजह है कि निर्माताओं ने अब उनकी नई फिल्म को सीधा छोटे पर्दा पर लाने का फैसला कर लिया है। हम बात कर रहे हैं फिल्म आगामी 'अद्भुत' की जिसका ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया। 

Nawazuddin Siddiqui new film Adbhut will be released directly on TV After actors continuous failure on OTT
अद्भुत - फोटो : यूट्यूब

इस फिल्म में नवाजुद्दीन के साथ श्रेया धनवंतरी, डायना पेंटी और रोहन मेहरा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह एक सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन शब्बीर खान ने किया है। इससे पहले शब्बीर खान नवाजुद्दीन के साथ 'मुन्ना माइकल' जैसी फिल्म बना चुके हैं। यूट्यूब पर इस फिल्म के ट्रेलर को भी कुछ खास अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली है। 

Nawazuddin Siddiqui new film Adbhut will be released directly on TV After actors continuous failure on OTT
अद्भुत - फोटो : यूट्यूब

फिल्म को अब तक केवल ढाई लाख बार ही देखा गया है। बीते काफी समय से नवाज की फिल्मों का गिरता ग्राफ लगातार नीचे जा रहा है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए फिल्म के निर्माताओं ने अद्भुत को सीधा लोगों के घरों तक पहुंचाने का इंतजाम कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui new film Adbhut will be released directly on TV After actors continuous failure on OTT
अद्भुत - फोटो : यूट्यूब
पिछले काफी समय से अभिनेता की किसी भी फिल्म ने न तो बॉक्स ऑफिस पर और न ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कमाल दिखाया है। हाल ही में जी5 पर रिलीज हुई थ्रिलर फिल्म रौतू का राज दर्शकों को लुभा पाने में नाकाम रही थी। 

 

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui new film Adbhut will be released directly on TV After actors continuous failure on OTT
अद्भुत - फोटो : यूट्यूब

वहीं, साल 2023 में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई फिल्म हड्डी और टीकू वेड्स शेरू का प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा था। ओटीटी पर लगातार नाकामयाबी के बाद मेकर्स ने अब अद्भुत को फ्लॉप के टैग से बचाने के लिए सीधा सोनी मैक्स पर प्रीमियर करने का फैसला किया है। इस फिल्म को 15 सितंबर को रात आठ बजे देखा जा सकेगा।
Bollywood Stars Property: इन कलाकारों ने विदेश में भी खरीद रखी है प्रॉपर्टी, जॉन अब्राहम का घर है सबसे खास

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed