फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nawazuddin Siddiqui: परिवार की गरीबी के कारण नवाजुद्दीन ने की थी चौकीदारी? अभिनेता ने अफवाह पर दिया करारा जवाब

Sat, 29 Jun 2024 05:56 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 29 Jun 2024 05:56 PM IST
सार

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अभिनेता बनने से पहले चौकीदारी करने के पीछे के असल कारण का खुलासा कर दिया है। साथ ही अपनी पारिवारिक स्थिति पर खुलकर बात करते नजर आए हैं।

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui On family condition Rautu Ka Raaz actor reveal reason behind doing chowkidari in early day
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : इंस्टाग्राम @nawazuddin._siddiqui

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'रौतू का राज' ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर दस्तक दे चुकी है। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। इसी बीच अभिनेता लगातार अपनी फिल्म का प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में नवाजुद्दीन ने अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले गरीबी की अफवाह पर चुप्पी तोड़ी। साथ ही चौकीदारी करने के पीछे का सच बताकर ट्रोल्स की बोलती बंद कर दी। 

Nawazuddin Siddiqui On family condition Rautu Ka Raaz actor reveal reason behind doing chowkidari in early day
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : इंस्टाग्राम @nawazuddin._siddiqui

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने साफ कर दिया है कि उनका परिवार कभी गरीब नहीं था, उन्होंने चौकीदारी की क्योंकि वह अपने माता-पिता से पैसे उधार नहीं लेना चाहते थे। नवाजुद्दीन ने एक इंटरव्यू में कहा, 'मेरी शक्ल सूरत ऐसी थी लेकिन मैं गरीब तो नहीं था।' जब नवाज से पूछा गया कि उन्होंने चौकीदारी का काम क्यों किया था, इस पर उन्होंने कहा, 'ऐसा इसलिए क्योंकि मैं घर से पैसे नहीं लेना चाहता था क्योंकि मैं उन्हें बताए बिना अपनी पसंद का काम (अभिनय) कर रहा था।'

Nawazuddin Siddiqui On family condition Rautu Ka Raaz actor reveal reason behind doing chowkidari in early day
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : इंस्टाग्राम @nawazuddin._siddiqui

नवाजुद्दीन ने अपनी बात में जोड़ा, 'मेरे माता-पिता मुझे पैसे देने के लिए हमेशा तैयार रहते थे। वे कहते थे कि कुछ समस्या हो तो पैसे ले लो। आप कोई पैसा नहीं मांग रहे हैं और हम यह भी नहीं जानते कि आप क्या कर रहे हैं।' इस तरह नवाजुद्दीन ने साफ किया कि वह गरीब परिवार से ताल्लुक नहीं रखते हैं। वह अभिनय की दुनिया में अपने दम पर नाम कमाना चाहते थे। यही कारण रहा कि उन्होंने संघर्ष के दिनों में चौकीदारी कर खुद का खर्च उठाया था। 

BMCM: टाइगर से लेकर मानुषी तक... फिल्म की कास्ट को अब तक नहीं मिली फीस? पूजा एंटरटेनमेंट ने नहीं किया भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui On family condition Rautu Ka Raaz actor reveal reason behind doing chowkidari in early day
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

नवाजुद्दीन ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें छोटी फिल्मों में काम करना पसंद है, चाहे उन्हें कम पैसे क्यों ने मिले। अभिनेता ने कहा था, 'मैं छोटी फिल्में करता हूं क्योंकि मैं यहां यही करने आया हूं। हां, कभी-कभी मैं बड़ी फिल्में भी करता हूं, उनमें छोटी भूमिकाएं निभाता हूं, वो पैसे के लिए करता हूं। उसमें पैसे अच्छे मिलते हैं, ताकि हम हमारी छोटी फिल्में बना सकें।'

Radhika Sarathkumar: ‘नसीब अपना अपना’ की अभिनेत्री फिल्मों में रहीं हिट, राजनीति में फ्लॉप शो और फिर हुई जेल

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui On family condition Rautu Ka Raaz actor reveal reason behind doing chowkidari in early day
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी। - फोटो : अमर उजाला

जब उनसे पूछा गया कि वह इस संतुलन को कैसे बनाए रखते हैं, तो उन्होंने कहा था, 'मैं यह सुनिश्चित करता हूं कि मैं इस तरह संतुलित रहूं। मैं समय-समय पर उस तरह की फिल्मों की समीक्षा करता हूं जो मैं कर रहा हूं। अगर मैंने बजट के हिसाब से एक बड़ी फिल्म की है, तो मैं यह सुनिश्चित करता हूं कि मैं कुछ छोटी फिल्में भी करूं। छोटी फिल्मों में बहुत अच्छी कमाई नहीं होती, इसलिए इसे संतुलित करने की जरूरत है। मैं अपने करियर की शुरुआत से ही ऐसा करता आ रहा हूं।'

Dil Ko Tumse Pyaar Hua: चिराग-दीपिका की अनोखी प्रेम कहानी, 'दिल को तुमसे प्यार हुआ' इस दिन होगा शुरू

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed