बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी जल्द ही शैलेश कोलानू की 'सैंधव' से तेलुगु में डेब्यू करेंगे। फिल्म में उन्होंने विकास मलिक नाम के एक व्यवसायी की भूमिका निभाई है। फिल्म में वे नकारात्मक किरदार में नजर आएंगे। अब हैदराबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अभिनेता ने फिल्म में वेंकटेश के साथ काम करने, तेलुगु सीखने और अन्य चीजों के बारे में बात की। अभिनेता ने एक किस्सा साझा करते हुए यह भी बताया कि शूटिंग के दौरान वे एक घटना का शिकार हो गए थे।
Nawazuddin: 'सैंधव' की शूटिंग पर हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे नवाजुद्दीन, अभिनेता ने साझा किया किस्सा
प्रेस वार्ता के दौरान जब नवाजुद्दीन से पूछा गया कि क्या उनके पास शूटिंग का कोई यादगार पल है तो वे हंस पड़े। उन्होंने हंसते हुए कहा, 'हम श्रीलंका में शूटिंग कर रहे थे और मैं लगभग नाव से गिर गया था 'एक बड़ी लहर हमारे रास्ते में आई और मुझे लगभग गिरा दिया। मैं नाव से उछल गया। मैं भाग्यशाली था कि मुझे समुद्र की बजाय दोबारा नाव पर ही गिरा। इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि यह सब कैमरे में कैद हुआ है। हमने फिल्म में इस सीन को रखा है। मुझे यकीन है कि दर्शक इसे पसंद करेंगे।'
Tiger 3: सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर दहाड़ रही टाइगर 3, सलमान ने पोस्ट के जरिए दी रिलीज की जानकारी
इसके साथ ही नवाजुद्दीन ने वेंकटेश के साथ काम करने का अनुभव भी साझा किया। उन्होंने वेंकटेश की प्रशंसा करते हुए कहा, 'उनसे सीखने के लिए बहुत कुछ है, उनके साथ शूटिंग करना एक अच्छा अनुभव था। वेंकटेश ने एक्शन दृश्यों में कड़ी मेहनत की है। उन्होंने यह सब बिना किसी की मदद लिए बिना किया। आप फिल्म में उनका एक बिल्कुल नया पक्ष देखेंगे। हालांकि, मेरा मानना है कि उनसे सीखने के लिए बहुत कुछ है। मैंने देखा कि उनमें बहुत धैर्य है। यह कुछ ऐसा है, जो मैं उनसे सीखना चाहता हूं।'
Manoj Bajpayee Video Interview: मुझे मजा आता है जब मनोज बाजपेयी गायब हो जाए, मैं किरदार का इंतजार नहीं करता
नवाजुद्दीन ने फिल्म में अपनी भूमिका के लिए खुद तेलुगु सीखी और डबिंग भी की है। तेलुगु सिखने के बारे में बात करते हुए नवाजुद्दीन ने कहा, 'जब कोई और आपके लिए डब करता है तो यह अच्छा नहीं लगता। सौभाग्य से मेरा किरदार हैदराबादी है। वह हिंदी और तेलुगु दोनों बोलता है, इसलिए मैं ठीक था। एक नई भाषा सीखना हमेशा कठिन होता है, लेकिन मैं संकेत देने वालों पर विश्वास नहीं करता, इसलिए सेट पर भी मैं अपनी लाइनें पहले ही सीख लेता था, ताकि वह स्क्रीन पर अच्छी लगें। मेरा मानना है कि यह सारी मेहनत रंग लाएगी।'
Box Office Collection Report: डंकी-सलार ने फिर पकड़ी रफ्तार, एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर की इतनी कमाई
फिल्म में नकारात्मक भूमिका निभाने को लेकर नवाजुद्दीन ने कहा कि उन्होंने अपने करियर के इस चरण में लगभग सभी प्रकार की भूमिकाएं निभाई हैं, लेकिन 'सैंधव' में उनकी भूमिका ने उन्हें उत्साहित किया। उन्होंने कहा, 'मैंने कभी भी भूमिकाओं को नायक या खलनायक के रूप में नहीं देखा है। एक अच्छी भूमिका, जो मुझे उत्साहित करती है, वही मायने रखती है। वास्तव में कभी-कभी नकारात्मक भूमिकाएं आपको कथित अच्छी भूमिकाओं की तुलना में अधिक प्रदर्शन करने की गुंजाइश देती हैं। शैलेश ने मेरे लिए ऐसी ही एक भूमिका लिखी है।' नवाजुद्दीन ने एक खास भूमिका निभाने की इच्छा भी जाहिर की, जो उनका सपना भी है। उन्होंने खुलासा करते हुए कहा कि अगर मुझे मौका मिला तो मैं ओशो की बायोपिक में उनका किरदार निभाऊंगा। वहीं बात करें 'सैंधव' की रिलीज की तो वेंकटेश और नवाजुद्दीन की फिल्म 13 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Irrfan Khan Birth Anniversary:ऐसा रहा इरफान खान का फिल्मी सफर, 'बागी' का किरदार निभाकर जीता दर्शकों का दिल
