सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में सिनेमाघरों में जमकर धमाल मचाया था। देश के साथ विदेश में भी फिल्म ने अच्छा बिजनेस किया था। भाईजान के फैंस बड़ी संख्या में अपने फेवरेट सितारे की फिल्म देखने के लिए थिएटर्स में पहुंचे थे। हालांकि, इनमें से कुछ ऐसे भी थे जो यह फिल्म नहीं देख सके थे। उन फैंस को तोहफा देते हुए टाइगर 3 को अब ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है।
Tiger 3: सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर दहाड़ रही टाइगर 3, सलमान ने पोस्ट के जरिए दी रिलीज की जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म के लीड अभिनेता सलमान खान ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर टाइगर 3 का पोस्टर पोस्ट करते हुए बताया है कि टाइगर 3 को अब प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जा सकता है। सलमान ने लिखा, ''लॉक्ड, लोडेड और तैयार। आ रहा है टाइगर। टाइगर 3 प्राइम वीडियो पर अभी देखें।
इस पोस्ट के बाद भाईजान के फैंस खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं। अब तक उनके इस पोस्ट को चार लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। उनके प्रशंसक कमेंट के जरिए फिल्म को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''सलमान आप मेरे फेवरेट एक्टर हो।'' दूसरे शख्स ने लिखा, ''ये बुलंदी का सफर ताउम्र कायम रहे।'' इसके अलावा बहुत से यूजर्स कमेंट में हार्ट और फायर इमोजी भी शेयर कर रहे हैं।
View this post on Instagram
टाइगर 3 की बात करें तो फिल्म ने भारत में सभी भाषाओं को मिलाकर कुल 282.79 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। वहीं विदेश कमाई मिलाकर यह आंकड़ा 450 करोड़ को पार कर गया था। एक्शन से भरपूर इस फिल्म में कटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।
सलमान खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वे जल्द ही धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म द बुल में नजर आने वाले हैं। लंबे समय के बाद सलमान निर्माता करण जौहर के साथ किसी फिल्म में काम कर रहे हैं। इसका निर्देशन शेरशाह बना चुके निर्देशक विष्णुवर्धन कर रहे हैं।
Irrfan Khan Birth Anniversary:ऐसा रहा इरफान खान का फिल्मी सफर, 'बागी' का किरदार निभाकर जीता दर्शकों का दिल