फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नवाजुद्दीन ने अपनी पत्नी आलिया को भेजा मानहानि का नोटिस, आलिया ने कहा, 'मैं जवाब जरूर दूंगी'

Fri, 26 Jun 2020 09:55 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 26 Jun 2020 09:55 PM IST
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui Sends legal notice of Defamation Case on Wife Aliya Siddiqui
नवाजुद्दीन सिद्दीकी, आलिया सिद्दीकी - फोटो : Social Media

हिंदी सिनेमा के अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी पत्नी आलिया सिद्दीकी की तरफ से लगाए जा रहे तमाम आरोपों पर अब गंभीरता दिखाई है। उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए आखिरकार आलिया पर मानहानि और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए नोटिस भेजा है।

Nawazuddin Siddiqui Sends legal notice of Defamation Case on Wife Aliya Siddiqui
पत्नी आलिया के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Social Media

नवाजुद्दीन से अलग होने के बाद अपना नाम अंजली किशोर पांडे रखने वाली आलिया ने नवाज पर आरोप लगाए हैं कि वह न तो बच्चों का खर्च उठा रहे हैं और न ही उनकी पढ़ाई की फीस का भुगतान कर रहे हैं। इन आरोपों का जवाब देते हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक नोटिस जारी किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि वह बच्चों के खर्च और उनकी पढ़ाई का पूरा पैसा देते हैं। जानकारी के अनुसार नवाजुद्दीन के वकील अदनान शेख का कहना है कि नवाजुद्दीन घर की ईएमआई का भुगतान भी समय से करते हैं। आलिया उनके क्लाइंट को बदनाम करने के लिए एक अभियान चला रही हैं।

Nawazuddin Siddiqui Sends legal notice of Defamation Case on Wife Aliya Siddiqui
Nawazuddin Siddiqui - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

नोटिस की अन्य बातें जानने के लिए जब अमर उजाला ने आलिया सिद्दीकी को फोन किया तो उन्होंने बताया कि उन्हें नोटिस मिल गया है लेकिन अभी उन्होंने इसे पढ़ा नहीं है। उन्होंने कहा, 'इस नोटिस में जो भी हो, वह तो मुझे पढ़ने के बाद ही पता चलेगा। लेकिन, मैं इसका जवाब जरूर दूंगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui Sends legal notice of Defamation Case on Wife Aliya Siddiqui
पत्नी आलिया के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Social Media

आलिया ने नवाजुद्दीन को मई में तलाक के लिए कानूनी नोटिस भेजा था और 15 दिनों के अंदर ही नवाजुद्दीन से इसका जवाब भी मांगा था। नवाजुद्दीन के इस नोटिस में कहा गया है कि उन्होंने निर्धारित समय सीमा में 19 मई को ही आलिया के नोटिस का जवाब दे दिया था। जबकि हाल ही में आलिया ने एक इंटरव्यू में कहा है कि उन्हें कोई जवाब नहीं मिला है। साथ ही नवाजुद्दीन ने उनका मासिक भत्ता देना और बंद कर दिया है।

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui Sends legal notice of Defamation Case on Wife Aliya Siddiqui
पत्नी आलिया के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Social Media

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस नोटिस के जरिए आलिया से कहा है कि उन्हें नवाज के खिलाफ अपमानजनक बातें बोलने से बचना चाहिए। उन्होंने लिखा है कि जो भी बातें हैं वह लिखित रूप से हों तो ज्यादा बेहतर रहेगा। अब नवाजुद्दीन के वकील आलिया के लिखित तौर पर मिलने वाले बयान के आधार पर ही अगला कदम उठाएंगे।

पढ़ें: तमिलनाडु में कारोबारी पिता- पुत्र की पुलिस हिरासत में मौत, सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर किए ऐसे ट्वीट्स

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed