बड़े परदे पर कभी शानदार अभिनेता इरफान खान की जगह ले सकने का दम दिखाने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक और गुमनाम फिल्म जल्द रिलीज होने वाली है। ये फिल्म अगले महीने गांधी जयंती पर सीधे ओटीटी पर रिलीज हो रही है।
2 of 5
सीरियस मेन
- फोटो : सीरियस मेन यूट्यूब टीजर
दिलचस्प बात ये है कि फिल्म ‘सीरियस मेन’ के बारे में लोगों को जानकारी पिछले दिनों तब मिली जब नवाजुद्दीन ने निर्देशक सुधीर मिश्रा के साथ काम करने के अपने सपने के बारे में चर्चा शुरू की। गांधी जयंती पर ही ईशान खट्टर और अनन्या पांडे की फिल्म ‘खाली पीली’ भी रिलीज हो रही है।
3 of 5
हॉस्टेजेस
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ओटीटी पर सुधीर मिश्रा को अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने इजराइली सीरीज ‘होस्टेजेस’ के निर्देशन का बड़ा मौका दिया था। मामला जमा नहीं तो कंपनी ने इसके दूसरे सीजन में सुधीर मिश्रा की जगह उनके सिनेमैटोग्राफर रहे सचिन कृष्णन को निर्देशक बना दिया। सुधीर वहां अब मार्गदर्शक मंडल में हैं। ‘होस्टेजेस 2’ की रिलीज की चर्चाओं के बीच ही नवाजुद्दीन ने सुधीर मिश्रा के साथ काम करने का अपना सपना पूरा होने की बात कही थी।
4 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अब पता चला है कि ये चर्चा उनकी एक अरसे से अटकी पड़ी फिल्म ‘सीरियस मेन’ को लेकर थी, और ये कोई नई फिल्म नहीं है। ये फिल्म बने अरसा हो गया। कोरोना काल में इसके भी भाग जगे हैं। इस फिल्म में नवाजुद्दीन के साथ अक्षत दास, श्वेता बासु प्रसाद, नासर और एक नई अभिनेत्री इंदिरा तिवारी नजर आएंगे। ये फिल्म मनु जोसेफ के उपन्यास पर बनी है।
5 of 5
खाली पीली
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘सीरियस मेन’ की ओटीटी पर रिलीज के बारे में नवाजुद्दीन कहते हैं, ‘नेटफ्लिक्स के साथ ये मेरा तीसरा प्रोजेक्ट है और जब भी इस ओटीटी पर मेरा कोई प्रोजेक्ट आता है तो यूं लगता है कि मैं घर लौट आया। सुधीर मिश्रा के साथ काम करने का मेरा 20 साल का सपना इस फिल्म की रिलीज से पूरा हो रहा है।’ गांधी जयंती पर जी5 पर सिनेप्लेक्स के जरिए ईशान खट्टर और अनन्या पांडे की फिल्म ‘खाली पीली’ भी रिलीज हो रही है।
पढ़ें: प्राइवेट जेट में संजय दत्त ने पत्नी मान्यता के साथ भरी उड़ान, अगले 10 दिन बिताएंगे इस विदेशी लोकेशन पर