{"_id":"5f619c478ebc3ec04d5a2edf","slug":"urmila-matondkar-takes-kangana-ranaut-over-her-drug-comments","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उर्मिला मातोंडकर का कंगना रणौत पर हमला, कहा- 'उनका राज्य ड्रग्स का गढ़ है, शुरुआत वहां से करें'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
उर्मिला मातोंडकर का कंगना रणौत पर हमला, कहा- 'उनका राज्य ड्रग्स का गढ़ है, शुरुआत वहां से करें'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुशांत सिंह राजपूत की मौत से शुरू हुई नेपोटिज्म की बहस, गुटबाजी, खेमेबाजी से होते हुए और ड्रग्स तक आ पहुंची है। अभिनेत्री कंगना रणौत कभी मुंबई की तुलना पाक अधिकृत कश्मीर से कर देती हैं तो कभी बॉलीवुड के कई सितारों पर ड्रग्स लेने का आरोप लगा देती हैं। बॉलीवुड के ड्रग कनेक्शन को लेकर संसद में पहले रवि किशन और फिर जया बच्चन के बयान के बाद मामला बढ़ता दिख रहा है। अब अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने कंगना रणौत पर निशाना साधा और कहा कि वो विक्टिम कार्ड खेलना बंद करें।
एक वेब चैनल से बात करते हुए 'रंगीला गर्ल' ने कहा कि कंगना बेवजह कभी विक्टिम तो कभी वुमन कार्ड खेल रही हैं। उन्होंने कंगना को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें ड्रग्स की समस्या से लड़ना है तो सबसे पहले अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश से इसकी शुरुआत करनी चाहिए।
उर्मिला कहती हैं कि 'पूरा देश ड्रग्स के खतरे का सामना कर रहा है। क्या उन्हें (कंगना) पता है कि ड्रग्स की उत्पत्ति हिमाचल से हुई? उन्हें सबसे पहले अपने राज्य से इसकी शुरुआत करनी चाहिए।' कंगना ने अपने ट्वीट में था कि वो ड्रग कनेक्शन का खुलासा करेंगी इस पर उर्मिला ने कहा कि 'टैक्स देने वालों के पैसों से उन्हें वाई सिक्योरिटी की सुरक्षा क्यों दी गई है जबकि उन्होंने अभी तक ड्रग से जुड़े लोगों का खुलासा नहीं किया है।'
कंगना के मुंबई की तुलना पाक अधिकृत कश्मीर से करने वाले बयान पर उर्मिला कहती हैं कि 'इसमें कोई शक नहीं कि मुंबई सभी की है। जिसने भी इस शहर से प्यार किया उसने इस शहर को कुछ दिया भी है। शहर की एक बेटी के रूप में मैं इस अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ हूं। जब आप इस शहर के बारे में इस तरह के बयान दे रहे हैं तो यह केवल शहर के लिए नही बल्कि यहां के लोगों के लिए भी है।'
विज्ञापन
5 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : PTI
उर्मिला आगे कहती हैं कि 'अगर कोई एक व्यक्ति हमेशा चिल्ला रहा है इसका मतलब यह नहीं है कि वो सच बोल रहा है। कुछ लोगों की आदत होती है हमेशा चिल्लाने की। पहले वो विक्टिम कार्ड प्ले करती हैं जब उसमें हार गईं तो फिर वुमन कार्ड खेलती हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।