{"_id":"5f60e79ea99da62f7734e385","slug":"jaya-bachchan-kangana-ranaut-and-ravi-kishan-take-on-bollywood-and-drugs-also-know-full-incident-with-celebs-reactions","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जया बच्चन, रवि किशन और कंगना रणौत के बीच हुआ घमासान, बॉलीवुड हस्तियों ने लिया सपा सांसद का पक्ष","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जया बच्चन, रवि किशन और कंगना रणौत के बीच हुआ घमासान, बॉलीवुड हस्तियों ने लिया सपा सांसद का पक्ष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से बॉलीवुड में जारी बहस संसद तक पहुंच गई, जहां राज्यसभा सांसद और अभिनेत्री जया बच्चन ने एक बयान दिया, जिसके बाद अभिनेत्री कंगना रणौत ने उन्हें जवाब दिया है। कंगना ने अपने ट्वीट में जया बच्चन की बेटी श्वेता और बेटे अभिषेक को लेकर सवाल पूछा है।
2 of 11
कंगना रणौत, जया बच्चन
- फोटो : Twitter: @kanganaranaut @ani
कंगना रणौत ने ट्वीट किया है, 'क्या आप तब भी यही बात बोलतीं जब मेरी जगह पर आपकी बेटी श्वेता को किशोरावस्था में पीटा गया होता, ड्रग्स दिए गए होते और उसका शोषण होता? क्या आप यही कहतीं अगर अभिषेक को डराया-धमकाया जाता और उत्पीड़ित किया जाता और वो किसी दिन फांसी पर लटके नजर आते? दूसरों के लिए भी सहानुभूति दिखाओ।'
3 of 11
रवि किशन-कंगना रणौत-जया बच्चन
- फोटो : PTI
मंगलवार को जया बच्चन ने शून्य काल के दौरान अभिनेता और बीजेपी सांसद रवि किशन और कंगना रणौत का नाम लिए बिना उनके बयानों पर पलटवार किया था। जया बच्चन ने कहा था कि कुछ लोगों की वजह से आप पूरी इंडस्ट्री की छवि खराब नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वो बीते कल लोकसभा में फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखने वाले एक लोकसभा सदस्य के ऊपर शर्मिंदा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
रवि किशन, जया बच्चन
- फोटो : ANI
सोमवार को रवि किशन ने लोकसभा में फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स के इस्तेमाल का मुद्दा उठाया था और इस दिशा में कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान और चीन से मादक पदार्थों की तस्करी हो रही है और यह देश की युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रही है। हमारे फिल्म इंडस्ट्री में भी यह पहुंच चुका है और एनसीबी इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
5 of 11
सपा सांसद जया बच्चन
- फोटो : ANI
जया बच्चन ने कहा, 'मनोरंजन उद्योग में काम करने वाले लोग सोशल मीडिया से प्रभावित हो रहे हैं। जिन लोगों ने इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है अब वो इसे गटर कह रहे हैं। मैं पूरी तरह से इससे असहमत हूं। जिस थाली में खाते हैं, उसमें ही छेद करते हैं। मैं उम्मीद करती हूं कि सरकार ऐसे लोगों को इस तरह की भाषा नहीं इस्तेमाल करने को कहेगी।' इससे पहले कंगना रनौत ने एक न्यूज चैनल को दिए साक्षात्कार में बॉलीवुड पार्टियों में ड्रग्स के इस्तेमाल को लेकर फिल्म इंडस्ट्री की तुलना गटर से की थी। उन्होंने दावा किया था कि 99 प्रतिशत बॉलिवुड स्टार्स इसमें शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।