फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nawazuddin: नवाज ने खोले 'कान' में फिल्मों की स्क्रीनिंग के राज, बोले- हिट की गारंटी नहीं अच्छी समीक्षा

Fri, 26 May 2023 08:21 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 26 May 2023 08:21 AM IST
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui taunted on Cannes 2023  said it is easy to take your movie to Cannes Film Festival
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड के उन गिने-चुने अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल हैं, जो अपने अभिनय कौशल की वजह से लोगों के दिल में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। नवाज ने हमेशा अपनी एक्टिंग से फैंस को खुश किया है। अभिनेता अपनी हर नई फिल्म में तारीफ बटोरते हैं। लेकिन इन दिनों नवाजुद्दीन अपनी किसी फिल्म की वजह से नहीं बल्कि अपने द्वारा लगातार दिए गए बयानों के चलते चर्चा में हैं। अभिनेता किसी न किसी मुद्दे पर अपनी राय बड़ी ही मुखरता से रखते और निशाना साधते नजर आ रहे हैं। इस बार नवाजुद्दीन के निशाने पर 'कान फिल्म फेस्टिवल' और उसमें जानी वाली फिल्में हैं। अभिनेता ने फेस्टिवल में पहुंचीं फिल्मों और उनके निर्देशकों पर तंज कसा है।

Nawazuddin Siddiqui taunted on Cannes 2023  said it is easy to take your movie to Cannes Film Festival
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : social media

कान फिल्म फेस्टिवल का 76वां संस्करण इस समय फ्रेंच रिवेरा में चल रहा है और इसकी चर्चा जोरों पर हो रही है। जहां एक तरफ सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है कि आखिर कान फिल्म फेस्टिवल एक फैशन इवेंट है या फिर फिल्मों का त्योहार। वहीं इसको लेकर लगातार बॉलीवुड के अभिनेता और अभिनेत्रियां भी बयान दे रहे हैं। इस बार नौ बार कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत कर चुके अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने इसको लेकर अपनी राय रखी है। प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल में बार-बार जाने के बाद, अभिनेता यह समझने में विफल रहते हैं कि कुछ लोग वहां क्यों जाते हैं। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि कैसे आपकी फिल्म को कान फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित करना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है, भले ही वह आधिकारिक तौर पर चयनित न हुई हो।

Nawazuddin Siddiqui taunted on Cannes 2023  said it is easy to take your movie to Cannes Film Festival
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : instagram/nawazuddinsiddique

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में, कान फिल्म फेस्टिवल में होने और ड्रिल (रेड कार्पेट पर जाना, तस्वीरें क्लिक करवाना, इंटरव्यू देना और अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग में हिस्सा लेना) का अनुसरण करने के अपने अनुभव को साझा किया। अभिनेता ने कहा कि फिल्म फेस्टिवल में एक अच्छी समीक्षा मिलने का मतलब यह नहीं है कि आपकी फिल्म भारत में भी दर्शकों को पसंद आएगी। नवाजुद्दीन का कहना है कि कान में उनकी फिल्म 'मिस लवली' को अच्छी समीक्षा मिली थी, लेकिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप रही थी। तो ऐसा किसी भी फिल्म के साथ हो सकता है। कान फिल्म फेस्टिवल में मिला रिव्यू फिल्म हिट होने की गारंटी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui taunted on Cannes 2023  said it is easy to take your movie to Cannes Film Festival
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने इस इंटरव्यू में यह भी बताया कि अगर आपकी फिल्म आधिकारिक रूप से कान फिल्म फेस्टिवल के लिए नहीं चुनी गई है, तो कैसे आप आसानी से इसकी स्क्रीनिंग वहां करा सकते हैं। अभिनेता बोले, 'वहां, यह भी होता है कि आप अपनी फिल्म को ले जा सकते हैं, चाहे वह आधिकारिक रूप से चुनी गई हो या नहीं। वहां ऑडिटोरियम हैं, उनके मालिकों को पैसे देकर उन्हें किराए पर लें, अपना रेड कार्पेट बिछाएं, अपने लोगों को ले जाएं, फोटो क्लिक कराएं और अपने लोगों को फिल्म दिखाएं। वापस आओ और कहो, हमारी फिल्म कान फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई।'

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui taunted on Cannes 2023  said it is easy to take your movie to Cannes Film Festival
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Social Media

अभिनेता, जो अगली बार 'जोगीरा सारा रा रा' में अपने अभिनय का जौहर दिखाएंगे उन्होंने यह भी कहा कि वह यह समझने में विफल रहें कि कुछ लोग कान फिल्म फेस्टिवल में भी क्यों जाते हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि कुछ लोग वहां क्यों जाते हैं। जब मैं वहां जाता था और लोगों से मिलता था, तो मैं उनसे पूछता था, आप यहां कैसे आए? पता ही नहीं चलता था क्यों आए हैं, वे कहते थे,  हमारी फिल्म भी कान में आई है, किन कहां है, आप कभी नहीं  जान सकते।'
Citadel 2: फिर जमेगी रिचर्ड-प्रियंका की जोड़ी, 'सिटाडेल' की सफलता से गदगद मेकर्स ने किया दूसरे सीजन का एलान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed