फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नवाजुद्दीन सिद्दीकी को तलाक नहीं देना चाहतीं पत्नी आलिया, इस वजह से दोनों के बीच खत्म हुईं दूरियां

Sat, 06 Mar 2021 02:18 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 06 Mar 2021 02:18 PM IST
विज्ञापन
nawazuddin siddiqui wife aaliya siddiqui doesnt want divorce after making serious charges against him
पत्नी आलिया के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : फेसबुक- aaliyansy
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्धीकी अब अभिनेता को तलाक नहीं देना चाहती हैं। कुछ समय पहले तक उन्होंने नवाज पर तमाम तरह के गंभीर आरोप लगाए लगाए थे लेकिन अब उन्होंने यू टर्न ले लिया है। आलिया का कहना है कि नवाज उनकी काफी देखभाल कर रहे हैं।

 
nawazuddin siddiqui wife aaliya siddiqui doesnt want divorce after making serious charges against him
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Instagram-@nawazuddin._siddiqui

आलिया ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि उनके पति ने कभी उन पर हाथ नहीं उठाया लेकिन नवाज के भाई शम्स सिद्दीकी ने उन्हें मारा था। हाल ही में एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में आलिया ने कहा कि 'मैं पिछले 10 दिनों से कोरोना वायरस से जूझ रही हूं। इस वक्त मैं मुंबई अपने घर में आइसोलेशन में हूं। मेरी 11 साल की बेटी और छह साल का बेटा है। जिनकी देखभाल नवाज कर रहे हैं।'

nawazuddin siddiqui wife aaliya siddiqui doesnt want divorce after making serious charges against him
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला

आलिया कहती हैं कि 'नवाज इस वक्त लखनऊ में शूटिंग में व्यस्त हैं। काम में व्यस्त होने के बावजूद वह दोनों बच्चों की अच्छी तरह से देखभाल कर रहे हैं। उनकी पढ़ाई लिखाई से लेकर हर जरूरत का उन्होंने ख्याल रखा है। वह अक्सर मुझे भी फोन करते रहते हैं। मैं उनका यह पक्ष देखकर काफी खुश हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
nawazuddin siddiqui wife aaliya siddiqui doesnt want divorce after making serious charges against him
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : फिल्म

नवाज के बदले रूप को देखकर आलिया कहती हैं कि 'उनकी यही बात मेरे दिल को छू गई। इससे पहले वह अपने बच्चों पर ध्यान नहीं दे पाते थे लेकिन अब उनका यह बदला रूप देखकर मैं भी हैरान हूं। नवाज और मैं अपनी समस्याओं का समाधान करने की कोशिश करेंगे। अब हम आगे की ओर देख रहे हैं।'

विज्ञापन
nawazuddin siddiqui wife aaliya siddiqui doesnt want divorce after making serious charges against him
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : फिल्म

बता दें कि आलिया ने नवाजुद्दीन को तलाक का नोटिस भेजा था। उन्होंने कहा था कि साल 2010 से उनके बीच समस्याएं चल रही हैं। उन्होंने कहा कि 'नवाज और मेरे बीच शादी के एक साल बाद ही प्रॉब्लम्स होनी शुरू हो गई थी। मैंने हालात को काफी संभालने की कोशिश की लेकिन अब चीजें काफी बिगड़ गई हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed