हिंदी सिनेमा के अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी के साथ कलह बढ़ती ही जा रही है। आलिया ने नवाज के साथ फोन पर हुई बातचीत की एक रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। इस बारे में आलिया ने अमर उजाला को बताया, 'यह ऑडियो दो साल पुराना है। मैं सोशल मीडिया पर सभी को एक साथ अपलोड नहीं कर सकती हूं। हम दोनों के बीच हुई बातचीत की मेरे पास घंटों की रिकॉर्डिंग है।'
नवाजुद्दीन के घरेलू झगड़े में नया मोड़, आालिया ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी बातचीत की रिकॉर्डिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाज के भाई शमास के ऊपर तो आलिया पहले ही आरोप लगा चुकी हैं। वह कहती हैं कि शमास की रिकॉर्डिंग तो उन्होंने सालों पहले से ही निकाल कर रखी हुई थीं। आलिया ने कहा, 'मुझे पता था कि एक न एक दिन मेरे साथ ऐसा होने वाला है। मैंने उन्हें (नवाज) को कई बार बोला कि उनके भाई (शमास) मुझे बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। मेरे ऊपर गलत नजर रखते हैं। लेकिन, उनके खिलाफ उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। तो इन लोगों की सच्चाई सामने लाने के लिए मैंने वह रिकॉर्डिंग दो साल पहले ही अपने मेल में सुरक्षित करके रखी है।'
जबसे आलिया ने नवाज को तलाक का नोटिस भेजा है, तभी से उन्होंने अपना नाम भी बदलकर अंजली किशोर पांडे रख लिया है। हाल ही में खबर थी कि नवाज ने आलिया को मानहानि का नोटिस भेजा है। लेकिन, आलिया इस बात से बिल्कुल इंकार करती हैं। वह कहती हैं, 'मुझे तो अब तक कोई भी नोटिस नहीं मिला है। मैंने मीडिया में कई जगह सुना है और पढ़ा भी है। लेकिन, अभी तक किसी भी तरह का नोटिस मेरे पास तक नहीं आया है। अब जब तक मेरे पास कुछ आता नहीं है तो मैं उसका क्या जवाब दूंगी।'
आलिया का कहना है कि अपनी तरफ से इस केस में नवाज पैसे की जितनी ताकत लगा सकते हैं, लगा रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मेरे पास कानून की और सच्चाई की ताकत है और कोई भी लड़ाई पैसे से नहीं जीती जाती। मैंने इस मामले को बातचीत से सुलझाने की पूरे 11 साल तक कोशिश की है। हमारे बच्चे बड़े हो रहे हैं। इसलिए मुझे यह फैसला लेना पड़ा। क्योंकि, बच्चों पर भी बुरा असर पड़ रहा है।'
बच्चों को लेकर आलिया ने नवाज पर आरोप था कि वह खर्चा नहीं देते हैं। जबकि खबरों के मुताबिक नवाज ने कहा था कि वह बच्चों का पूरा खर्च देते हैं और ईएमआई भी भरते हैं। इस बारे में आलिया कहती हैं, 'वह कोई खर्चा नहीं दे रहे हैं। सिर्फ 50 हजार रुपये देते हैं जिसमें से 20 हजार ड्राइवर लेकर जाता है और 20 हजार घर की देखभाल करने वाली मेड लेकर जाती है। बचे सिर्फ 10 हजार में क्या घर का खर्च चल सकता है? वह जितना भी पैसा देते हैं, मेरे पास सभी के सबूत मौजूद हैं।'
पढ़ें: बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से आई प्रतिक्रिया, जीजा ने उठाया ये कदम