पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से आई प्रतिक्रिया, जीजा ने उठाया ये कदम

Wed, 01 Jul 2020 06:15 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 01 Jul 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Brother in Law Vishal Kirti Launched Nepometer To Fight With Nepotism in Bollywood
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम

सुशांत सिंह राजपूत के निधन ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। उनका परिवार और उनके फैंस अब तक इस सदमे से बाहर नहीं आए हैं। इस मामले को बॉलीवुड में भाई- भतीजावाद के एंगल से देखा जा रहा है। जिस वजह से इन दिनों बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर बड़ी बहस चल रही है। इस मामले में अब तक सुशांत के परिवार ने कुछ भी नहीं कहा है।

Sushant Singh Rajput Brother in Law Vishal Kirti Launched Nepometer To Fight With Nepotism in Bollywood
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

अब हाल ही में सुशांत के परिवार की तरफ से इस मामले पर एक कदम उठाया गया है। दरअसल अब तक केवल सुशांत के फैंस ने उनके निधन के बाद से ही सोशल मीडिया पर लगातार परिवारवाद को लेकर आवाज उठाई है। वहीं, हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के जीजा विशाल कीर्ति ने नेपोमीटर लॉन्च किया है। उनके मुताबिक इससे बॉलीवुड में जारी परिवारवाद से लड़ने में मदद मिलेगी।

Sushant Singh Rajput Brother in Law Vishal Kirti Launched Nepometer To Fight With Nepotism in Bollywood
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत के जीजाजी विशाल कीर्ति अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए बताया है कि एक नेपोमीटर लॉन्च किया गया है। सुशांत के जीजा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मेरे भाई मयुरेश कृष्णा द्वारा सुशांत सिंह राजपूत की याद में बनाया गया।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Brother in Law Vishal Kirti Launched Nepometer To Fight With Nepotism in Bollywood
सुशांत सिंह राजपूत, अनुष्का शर्मा - फोटो : Social Media

नेपोमीटर के बारे में जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा गया, 'बॉलीवुड में परिवारवाद से सूचना के साथ लड़ें। हम परिवारवाद और स्वतंत्र फिल्म की क्रू पर आधारित रेटिंग प्रदान करेंगे। अगर नेपोमीटर अधिक रहा तो यह समय है बॉलीवुड में जारी परिवारवाद का बहिष्कार करने का।'

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Brother in Law Vishal Kirti Launched Nepometer To Fight With Nepotism in Bollywood
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि सुशांत ने 14 जून को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत ने ये कदम क्यों उठाया इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। मामले को लेकर  पुलिस अभी जांच में जुटी हुई है। अब तक सुशांत से जुड़े हुए करीब 27 लोगों से पूछताछ का जा चुकी है। जिसमें सुशांत सिंह राजपूत की करीबी दोस्त रिया चक्रवर्ती, रोहिणी अय्यर, सुशांत के मैनेजर आदि से भी पूछताछ की जा चुकी है।

पढ़ें: कोरोना संकट के बीच सलमान खान ने डॉक्टरों को ऐसे किया सलाम, कहा- 'आपके बलिदान के लिए शुक्रिया..'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed