{"_id":"5c593d69bdec2211b705f689","slug":"nawazuddin-siddiqui-would-play-romantic-hero-role-in-bole-chudiyan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गणेश गायतोंडे और 'ठाकरे' के बाद अब रोमांटिक रोल करेंगे नवाजुद्दीन, फिल्म का नाम भी फाइनल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गणेश गायतोंडे और 'ठाकरे' के बाद अब रोमांटिक रोल करेंगे नवाजुद्दीन, फिल्म का नाम भी फाइनल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Tue, 05 Feb 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने करियर में वही गलतियां दोहराने लगे हैं जो कभी मनोज बाजपेयी ने अपने करियर के शीर्ष पर पहुंचकर की थीं। दमदार किरदारों में खूब शोहरत बटोरने वाले मनोज बाजपेयी को एक दिन लगा कि वह भी शाहरुख खान की तरह हीरोइनों के साथ परदे पर गाने गा सकते हैं और सुपरस्टार बन सकते हैं। अपनी इसी सोच के चलते मनोज घात, दिल पे मत ले यार और जुबैदा जैसी फिल्में भी कीं।
2 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : file photo
लेकिन सत्या के लिए नेशनल अवार्ड जीतने वाले मनोज बाजपेयी के फैंस ने इन्हें इन सारी फिल्मों में रिजेक्ट कर दिया। अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी को भी लगता है कि गणेश गायतोंडे बड़े परदे पर हीरोइनों के साथ नाच-गाना कर सकता है। अपने भाई शम्स के कहने पर वह एक फिल्म करने जा रहे हैं 'बोले चूड़ियां'। करण जौहर की सुपरहिट फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के हिट गाने के नाम पर फिल्म का नाम रखा गया है।
3 of 5
Nawazuddin Siddiqui
- फोटो : file photo
'बोले चूड़ियां' एक लव स्टोरी है और इसके लिए अभी तक किसी हीरोइन ने हां नहीं की है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर नवाजुद्दीन के साथ इससे पहले 'मोतीचूर चकनाचूर' नाम की एक फिल्म अनाउंस कर चुके हैं। 'बोले चूड़ियां' की शूटिंग शम्स अपने पैतृक गांव बुलढ़ाना में करने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Nawazuddin Siddiqui
- फोटो : social media
नवाजुद्दीन की पिछले महीने रिलीज हुई 'ठाकरे' के औसत कारोबार को छोड़ दें तो उनकी लीड हीरो/विलेन वाली कोई फिल्म चार साल पहले रिलीज हुई 'बदलापुर' के बाद से हिट नहीं हुई है। बात करें उनकी फिल्म 'ठाकरे' की तो यह फिल्म महाराष्ट्र की राजनीतिक पार्टी शिव सेना के संस्थापक बाल ठाकरे की जिंदगी पर आधारित है।
आपको बता दें कि उनकी फिल्म 'ठाकरे' 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में ठाकरे से जु़डी़ कई घटनाओं को दिखाया गया है। इस में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साछ अभिनेत्री अमृता राव भी हैं। इस फिल्म का निर्देशन अभिजीत पानसे हैं। वहीं फिल्म को संजय रऔत ने प्रोड्यूस किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।