{"_id":"5c5943e3bdec22272037392a","slug":"anupam-kher-to-amitabh-bachchan-these-bollywood-celebrities-share-a-children-cute-selfie","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"5 बच्चों की इस सेल्फी का मुरीद हुआ बॉलीवुड, अमिताभ-अनुपम समेत कई सेलिब्रेटीज ने दिए रिएक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
5 बच्चों की इस सेल्फी का मुरीद हुआ बॉलीवुड, अमिताभ-अनुपम समेत कई सेलिब्रेटीज ने दिए रिएक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Tue, 05 Feb 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
cute selfie
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड सितारे फिल्मों के अलावा अपने सोशल मीडिया रिएक्शन को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर ये सितारे एक ही तरह का रिएक्शन दे रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडियो पर इन दिनों छोटे बच्चों की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर पर बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
2 of 6
anupam kher
- फोटो : file photo
बात करें वायरल हो रही तस्वीर की तो यह तस्वीर 5 मासूम बच्चों की है। इस तस्वीर में यह पांचों बच्चे सेल्फी लेने जैसा पोज दे रहे हैं, लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि यह पांचों जिस चीज को लेकर सेल्फी जैसा पोज दे रहे हैं वह कुछ और नहीं बल्कि हवाई चप्पल है।
3 of 6
anupam kher
- फोटो : file photo
पांचों बच्चों की यह तस्वीर काफी वायरल हो रही है। बॉलीवुड सितारों में सबसे पहले जिस सितारे ने इस तस्वीर को साझा किया वह अनुपम खेर हैं। उन्होंने बच्चों की इस तस्वीर को साझा करते हुए ट्वीट में लिखा- 'चीजें उनके लिए सर्वश्रेष्ठ हो जाती हैं जिन्हें पता है कि उन्हें सर्वश्रेष्ठ किस तरह बनाया जा सकता है।'
अनुपम खेर के बाद इस तस्वीर को एक्टर बोमन ईरानी ने शेयर किया और लिखा- 'आप सिर्फ उतने ही खुश हैं जितने खुश आप होना चाहते हैं," यह एक ऐसी कहावत है जो सभी के लिए समान रूप से सच है, मैं दावे से कह सकता हूं कि यह सेल्फी तस्वीर बाकी सभी सेल्फियों से ज्यादा लाइक्स डिजर्व करती है।'
“You’re only as happy as you choose to be”. A saying that holds true for one and all!!
And I’m sure this selfie deserves more likes than most. pic.twitter.com/KafEzq3mg8
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने भी इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। और इस पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा-'ये तस्वीर मिल गई जिसे मुझे शेयर करना ही था। खुशी सचमुच दिमाग की एक अवस्था है।' इन सभी कलाकारों की इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।