फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभिषेक बच्चन के एक्टिंग करियर का ये है बायोडाटा, 'मणिरत्नम' की दो फिल्मों ने बनाया स्टार

Tue, 05 Feb 2019 01:52 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 05 Feb 2019 01:52 PM IST
विज्ञापन
Abhishek bachchan Birthday Here Are 10 Super Hit Movies List
Abhishek Bachchan
बच्चन परिवार के चिराग अभिषेक बच्चन इंडस्ट्री में काफी नाम कमा चुके हैं। उच्होंने आजतक 50 से ऊपर हिन्दी फिल्मों काम किया है। लेकिन, स्टारडम की दौड़ में वह शुरू से ही अपने समकालीन सितारों से पीछे ही रहे। उनके 43वें जन्मदिन पर नज़र डालते हैं, उन 10 किरदारों पर जो अभिषेक की अभिनय यात्रा में मील के पत्थर बने।
Abhishek bachchan Birthday Here Are 10 Super Hit Movies List
रेफ्यूजी 2000
किरदार- रेफ्यूजी

केकी दारूवाला की लघुकथा लव एक्रॉस द साल्ट डिजर्ट से प्रेरित इस फिल्म से अभिषेक बच्चन और करीना कपूर ने बॉलीवुड में ड्ब्यू किया और इसे डायरेक्ट किया था जेपी दत्ता। इनके अलावा फिल्म में जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी और अनुपम खेर भी थे। फिल्म में अभिषेक एक शरणार्थी का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म पहले हफ्ते में ही फ्लॉप घोषित हो गई, हालांकि सालाना आंकड़ों में इसने सम्मानजनक स्थान पाया।
Abhishek bachchan Birthday Here Are 10 Super Hit Movies List
ढाई अक्षर प्रेम के
ढाई अक्षर प्रेम के 2000 
किरदार - करन मल्होत्रा 
इस फिल्म को डायरेक्ट किया था राज कंवर ने और इसमे पहली बार अभिषेक उस वक्त की उभरती स्टार ऐश्वर्या राय के साथ नज़र आए थे। सलमान खान ने इस फिल्म मे एक स्पेशल अपियरेंस भी दी थी। फिल्म में साहिबा यानी ऐश्वर्या अपने कॉलेज में एक हत्या की साक्षी बन जाती है, और जब हत्यारों को उसके बारे में पता चलता है, तो वह वहां से भागने की कोशिश करती है। उसे एक आर्मी कैप्टन मिलता है, जो उसे उन हत्यारों से बचाता है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास तो नहीं किया पर इसके गानों को काफी सराहना मिली।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Abhishek bachchan Birthday Here Are 10 Super Hit Movies List
एल ओ सी कारगिल 2003
किरदार - कैप्टेन विक्रम बत्रा
यह फिल्म 1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुई कारगिल की लड़ाई पर आधारित थी। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म थी जिसमें अभिषेक के अलावा संजय दत्त, अजय देवगन, करण नाथ, अक्किनेनी नागार्जुन, सैफ अली खान, सुनील शेट्टी, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी करीना कपूर, एशा देओल, रवीना टंडन, प्रीति झंगियानी, महिमा चौधरी जैसे कई बड़े कलाकार थे। यह फिल्म सबसे लम्बी फिल्मों में से एक थी।
विज्ञापन
Abhishek bachchan Birthday Here Are 10 Super Hit Movies List
ज़मीन 2003 
किरदार- एसीपी जयदेव मल्होत्रा
यह रोहित शेट्टी की पहली फिल्म थी, जिसमें अभीषेक के अलावा अजय देवगन और बिपाशा बसु मुख्य भूमिकाओं में थीं। फिल्म की कहानी इजराइल डिफेंस फोर्स के 1976 में हुए एक रेस्क्यू ऑपरेशन पर आधारित थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed