फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nayanthara Birthday: मंगेतर के साथ नयनतारा ने मनाया अपना 37वां जन्मदिन, जानिए कौन हैं विग्नेश शिवन?

Thu, 18 Nov 2021 02:22 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 18 Nov 2021 02:22 PM IST
विज्ञापन
Nayanthara celebrated her birthday with fiancee and film director vignesh shivan see photos and videos
नयनतारा, विग्नेश शिवन - फोटो : सोशल मीडिया

अपने अभिनय और खूबसूरती से हर किसी का दिल मोह लेने वाली दक्षिण भारतीय अभिनेत्री नयनतारा आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं।  18 नंवबर 1984 को बंग्लुरु में जन्मीं नयनतारा ने इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल किया है। आज सिनेमा में वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर फैंस और सेलेब्स भी उन्हें बधाई दे रहे हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। नयनतारा ने अपना यह जन्मदिन अपने मंगेतर और फिल्ममेकर विग्नेश शिवन के साथ मनाया।



मंगेतर विग्नेश के साथ नयनतारा ने मनाया जन्मदिन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो ट्रेंड कर रहा है जिसमें दोनों के बीच गजब की बॉन्डिंग देखने को मिल रही है।नयनतारा ने पीले रंग का टॉप और नीली जींस पहनी हुई है और वह अपना जन्मदिन का केक काटती नजर आ रही हैं। वहीं वीडियो में विग्नेश उन्हें गले लगाते और प्यार जताते नजर आ रहे हैं। विग्नेश ने काले रंग की शर्ट और जींस पहनी है। 



 

Nayanthara celebrated her birthday with fiancee and film director vignesh shivan see photos and videos
नयनतारा, विग्नेश शिवन - फोटो : सोशल मीडिया

नयनतारा के जन्मदिन पर विग्नेश ने अपनी आगामी फिल्म काथुवाकुल रेंदु काधल का नया पोस्टर भी जारी कर दिया।विग्नेश ने लिखा- जन्मदिन मुबारक को कनमनी, थांगमेय और मेरी एल्लामेय्य। भगवान तुम्हें उतना ही प्यारा और खूबसूरत बनाए रहे जितनी तुम हो।

Nayanthara celebrated her birthday with fiancee and film director vignesh shivan see photos and videos
विग्नेश शिवन, नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया

विग्नेश शिवन तमिल सिनेमा में फिल्म निर्देशक, निर्माता और अभिनेता हैं। उन्होंने Thaana Serndha kottam, Paava Kadhaigal, Katthu Vakkulu Rendu Kaadhal जैसी फिल्मों को निर्माण किया है वहीं शिवी और पोडा पोडी में उन्होंने अभिनय भी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nayanthara celebrated her birthday with fiancee and film director vignesh shivan see photos and videos
नयनतारा - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि नानुम राउडीधान फिल्म के दौरान नयनतारा और विग्नेश एक दूसरे से प्यार करने लगे थे और अब जल्द ही दोनों शादी के बंधन में भी बंधने जा रहे हैं। नयनतारा और विग्नेश शिवन ने सगाई करने की बात काफी समय तक छिपा कर रखी थी और फिर सोशल मीडिया पर इसे आधिकारिक रूप से बताया था।

विज्ञापन
Nayanthara celebrated her birthday with fiancee and film director vignesh shivan see photos and videos
विग्नेश शिवन, नयनतारा - फोटो : Instagram
खबर है कि विग्नेश शिवन और नयनतारा अब डेस्टिनेशन वेडिंग के बारे में सोच रहे हैं। दोनों जल्द ही शादी करने वाले थे लेकिन महामारी के वक्त उन्हें इस पर रोक लगानी पड़ी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed