साउथ फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा और फिल्म डायरेक्टर विगनेश आज शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी की तस्वीर भी सामने आ चुकी हैं, जिसमें दोनों की जोड़ी बहुत प्यारी लग रही हैं। नयनतारा के करियर की बता करें तो उन्होंने 2003 में मलयालम फिल्म मनसिनक्कारे से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। नयनतारा ने अपने करियर में अब तक कई सुपरहिट तेलुगू, तमिल और मलयालम फिल्मों में काम किया है। आज हम आपको नयनतारा की कुछ बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप ओटीटी पर देख सकते हैं और आपको जरूर पसंद आएंगी।
{"_id":"62a1e33a6a26ce7afd661afa","slug":"nayanthara-top-movies-from-chandramukhi-to-sri-rama-rajyam-netrikann-check-full-list","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nayanthara Top Movies: ‘चंद्रमुखी’ से ‘नेत्रिकान्न’ तक, ओटीटी पर देखें साउथ की लेडी सुपरस्टार की ये बेहतरीन फिल्में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nayanthara Top Movies: ‘चंद्रमुखी’ से ‘नेत्रिकान्न’ तक, ओटीटी पर देखें साउथ की लेडी सुपरस्टार की ये बेहतरीन फिल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Thu, 09 Jun 2022 05:42 PM IST
विज्ञापन
नयनतारा
- फोटो : सोशल मीडिया
Trending Videos
अराम
- फोटो : सोशल मीडिया
चंद्रमुखी (Chandramukhi)
ये कहानी एक एनआरआई और उसकी पत्नी की है, जो एक पुश्तैनी घर में रहने का फैसला करते हैं। दोनों भूतों के बारे में दी गई चेतावनी पर भी ध्यान नहीं देते और उस घर में ही रहने लगते हैं। कुछ समय बाद ही उनके साथ अजीब सी चीजें होने लगती हैं, जिसके बाद वह एक मनोचिकित्सक को अपनी मदद के लिए बुलाते हैं। यह फिल्म 2005 में आई थी, जिसमें नयनतारा और रजनाकांत मुख्य भूमिका में थे। इसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री राम राज्यम
- फोटो : सोशल मीडिया
श्री राम राज्यम (Sri Rama Rajyam)
नयनतारा ने 2010 में फिल्म 'सुपर' से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद 2011 में उन्होंने फिल्म 'श्री राम राज्यम' में सीता का रोल निभाया, जिसके लिए उन्हें बेस्ट तेलुगू एक्ट्रेस का अवार्ड मिला था। फिल्म में नयनतारा के लुक के साथ ही उनके अभिनय की भी खूब तारीफ हुई थी। यह फिल्म जी 5 पर उपलब्ध है।

अरम
- फोटो : सोशल मीडिया
अरम (Aramm)
2017 में आई इस फिल्म में नयनतारा ने एक जिला कलेक्टर का दमदार किरदार निभाया था। फिल्म में उन्हें कई चुनौती का सामना करना पड़ता है। एक लड़की गहरे बोरवेल में गिर जाती है और मीडिया उसके बचाव के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डालता है। इस दौरान जिला कलेक्टर (नयनतारा) के सामने कई चुनौतियां आती हैं। इस फिल्म को आप सोनी लिव पर देख सकते हैं।

कोलामावू कोकिला
- फोटो : सोशल मीडिया
कोलामावू कोकिला (Kolamavu Kokila)
2018 में आई 'कोलामावू कोकिला' तमिल भाषा की ब्लैक कॉमेडी क्राइम फिल्म है। इसमें नयनतारा ने कोकिला का किरदार निभाया था, जो एक ड्रग रैकेट में शामिल हो जाती है। इस वजह से कोकिला का परिवार भी मुश्किल में आ जाता है। इस फिल्म में नयनतारा के अभिनय की खूब तारीफ हुई थी। यह फिल्म जी 5 पर उपलब्ध है।