{"_id":"6065c1908416c0684b1f6955","slug":"nazima-actress-gave-the-most-rape-scenes-in-films-died-of-fatal-disease","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस एक्ट्रेस ने फिल्मों में किए सबसे ज्यादा रेप सीन, 27 की उम्र में हो गई थी ये जानलेवा बीमारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस एक्ट्रेस ने फिल्मों में किए सबसे ज्यादा रेप सीन, 27 की उम्र में हो गई थी ये जानलेवा बीमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Fri, 02 Apr 2021 09:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
नाजिमा
Link Copied
फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी अभिनेत्रियां हुई हैं, जिन्होंने अपना नाम तो बनाया लेकिन दुनिया को बेहद कम उम्र में ही अलविदा कह दिया। आज की पीढ़ी ने शायद ही अभिनेत्री नाजिमा का नाम सुना होगा। लेकिन 60 से 70 के दशक में नाजिमा ने कई फिल्मों में सहायक रोल निभाया। इसके अलावा नाजिमा ने फिल्मों में सबसे ज्यादा रेप सीन भी किए। लेकिन बेहद ही कम उम्र में उन्हें जानलेवा बीमारी हो गई थी। आज हम आपको नाजिमा से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।
Trending Videos
2 of 5
नाजिमा
70 के दशक में नाजिमा को लगभग हर फिल्म में सहायक रोल में देखा जाता था। कभी को किसी हीरो की बहन बनती तो कभी किसी हीरोइन की। ज्यादातर लोगों को साइड रोल से पहचान नहीं मिलती लेकिन नाजिमा की भोली सी सूरत और उनकी सादगी, सहायक किरदार के तौर पर पर्दे पर खूब पसंद की जाती थी। नाजिमा ने साइड रोल करके भी अपनी पहचान बना ली थी। आलम ये था कि लोग उन्हें 'बॉलीवुड की बहन' के नाम से पुकारने लगे थे और वो इससे मशहूर हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
नाजिमा
इसके अलावा नाजिमा ने फिल्मों में सबसे ज्यादा रेप सीन्स किए। 60 और 70 के दशक वो दौर था, जब समाज में औरतों का सामाजिक उत्पीड़न पर्दे पर उतारा जाता था। ऐसे में इस रोल के लिए निर्देशकों की पहली पसंद थीं नाजिमा। नाजिमा ने फिल्मों में ऐसे कई रोल्स किए और इससे भी उन्हें पहचान मिली।
4 of 5
नाजिमा
साल 1972 में आई फिल्म बेईमान के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था। नाजिमा ने अपने पूरे करियर में 30 फिल्मों में काम किया और फिर उन्हें कैंसर की बीमारी हो गई थी। साल 1975 में इसी बीमारी के चलते 27 साल की उम्र में ही नाजिमा ने दुनिया को अलविदा कह दिया। कम उम्र में ही उन्होंने बॉलीवुड में एक मुकाम हासिल कर लिया था। नाजिमा ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर फिल्म 'देवदास' में भी काम किया था।
विज्ञापन
5 of 5
नाजिमा
बात करें नाजिमा के फिल्मी करियर की तो उन्होंने फिल्म 'निशान', 'आरजू', 'दिल्लगी', 'तमन्ना', 'अनजाना' जैसी फिल्मों में सपोर्टिंग रोल किए और फिल्म की कहानी के आधार पर उन्होंने ज्यादातर बहन का ही किरदार निभाया। साल 1975 में ही रिलीज हुई उनकी फिल्म 'दयार-ए-मदीना' में उन्होंने बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X