फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शौविक चक्रवर्ती का ड्रग पेडलर दोस्त एनसीबी के हत्थे चढ़ा, बॉलीवुड के बारे में कर सकता है बड़े खुलासे

Tue, 15 Sep 2020 02:13 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 15 Sep 2020 02:13 AM IST
विज्ञापन
NCB Arrested showik chakraborty drug dealer friend Suryadeep Malhotra
शौविक चक्रवर्ती - फोटो : PTI

अभिनेता सुशांत सिंह मामले में नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक के ड्रग पेडलर दोस्त सूर्यदीप मल्होत्रा को हिरासत में लिया। वहीं, पहले से गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने इनमें अनुज केशवानी सहित चार को 23 तक और करमजीत सिंह समेत तीन को 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा दिया।

NCB Arrested showik chakraborty drug dealer friend Suryadeep Malhotra
रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

सोमवार को एनसीबी ने शौविक के दोस्त सूर्यदीप मल्होत्रा के घर छापा मारकर उसे हिरासत में लिया। सूर्यदीप को ड्रग मामले की अहम कड़ी माना जा रहा है। एनसीबी अधिकारियों का मानना है कि वह बॉलीवुड में ड्रग से जुड़ी बड़ी हस्तियों के बारे में काफी जानकारी दे सकता है। 

NCB Arrested showik chakraborty drug dealer friend Suryadeep Malhotra
शौविक - फोटो : ANI

सूर्यदीप का नाम शौविक के चैट में भी सामने आया है। सूर्यदीप का सुशांत के केपरी हाइट और माउंट ब्लैंक अपार्टमेंट में हमेशा आना-जाना था। शौविक के साथ लगभग हर जगह वह मौजूद रहता था। शौविक को कई बार ड्रग पार्टी में ले गया था। सूर्यदीप के बारे में कहा जा रहा है कि उसने ही शौविक को अब्दुल बासित परिहार से मिलवाया था। उसके बाद बासित ने अब्बास, जैद और करण से मुलाकात कराई। बांद्रा से वर्सोवा तक कई ड्रग पेडलर्स सूर्यदीप के संपर्क में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
NCB Arrested showik chakraborty drug dealer friend Suryadeep Malhotra
रिया चक्रवर्ती - फोटो : ANI

एनसीबी ने सोमवार को अनुज सहित अन्य को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने अनुज, संकेत पटेल, संदीप गुप्ता और अफताब फतेह अंसारी को 23 तक तथा करमजीत सिंह, ड्वैन फर्नांडिस और अंकुश अनरेजा को 18 सिंतबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 

विज्ञापन
NCB Arrested showik chakraborty drug dealer friend Suryadeep Malhotra
सुशांत सिंह राजपूत और अभिषेक कपूर - फोटो : instagram/gattukapoo

एनसीबी सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग से जुड़े एंगल की जांच कर रही है। इस सिलसिले में मुंबई और गोवा में कई ठिकानों पर छापा मारकर अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही अब तक 16 लोगों की गिरफ्तारी हो गई है।

‘अर्जुन रेड्डी’ की हीरोइन शालिनी के साथ सोती है घर आई ये नन्हीं मेहमान, बोलीं- ये सबसे अलग एहसास है

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed