फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'8 जून की पार्टी में एक नेता भी था शामिल', नितेश राणे का सवाल- 'दिशा सालियान का ब्वॉयफ्रेंड क्यों छिप रहा है'

Tue, 15 Sep 2020 12:55 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 15 Sep 2020 12:55 AM IST
विज्ञापन
Nitesh Rane raised questions on Disha Salian case says five people at the party held on June 8
दिशा सालियान और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : फाइल

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से एक हफ्ते पहले उनकी मैनेजर दिशा सालियान की मौत हो गई थी। सुशांत की मौत के बाद लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि दोनों के बीच कोई न कोई कनेक्शन जरूर है। कहा गया कि सुशांत, दिशा सालियान की मौत के बाद काफी परेशान थे और वो कोई प्रेस क्रॉन्फ्रेंस भी करने वाले थे। इधर सीबीआई दिशा की मौत की जांच में जुट गई है। इस बीच भाजपा नेता नितेश राणे ने एक बड़ा खुलासा किया है।

Nitesh Rane raised questions on Disha Salian case says five people at the party held on June 8
दिशा सालियान - फोटो : facebook/disha.salian.26

एक निजी चैनल से बातचीत में नितेश राणे ने कहा है कि उन्हें दिशा सालियान की मौत से पहले 8 जून को हुई पार्टी के बारे में सब कुछ पता है। दिशा के मंगेतर रोहन राय के बारे में नितेश ने कहा कि वो इस बारे में सब जानता है, पता नहीं वो डरकर क्यों छिप रहा है। उसे आगे आकर सब बताना चाहिए। राणे ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब दिशा गिरीं तो रोहन वहां 25 मिनट के बाद क्यों आया?

Nitesh Rane raised questions on Disha Salian case says five people at the party held on June 8
दिशा सालियान, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : फाइल

नितेश ने दावा किया कि आठ जून की शाम दिशा जुहू में एक पार्टी में शामिल हुईं थीं। उस पार्टी में एक बिल्डर, दो अभिनेता, एक एक्टर का भाई और एक बड़ा नेता भी शामिल हुआ था। पार्टी से निकलने के बाद दिशा अपने घर मलाड गई थीं। उस वक्त फ्लैट पर रोहन भी था। फ्लैट से नीचे गिरकर दिशा की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nitesh Rane raised questions on Disha Salian case says five people at the party held on June 8
दिशा सालियान - फोटो : फाइल

नितेश ने कहा, 'रोहन और उसके दोस्त अगले दिन नौ जून को ही दिशा की अंत्येष्टि की सूचना अपने मित्रों को दे रहे थे। यदि नौ जून को दिशा की अंत्येष्टि हो गई तो 11 जून की दोपहर भगवती हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम किसका हुआ था?'

विज्ञापन
Nitesh Rane raised questions on Disha Salian case says five people at the party held on June 8
नितेश राणे - फोटो : ट्विटर

नितेश ने कहा कि रोहन ये बात जानता है कि मुझे 8 जून को जो हुआ उसके बारे में पता है। अगर वो सीबीआई को नहीं बताता तो मैं खुद बता दूंगा। राणे ने सवाल उठाया कि रोहन, दिशा केस का मुख्य गवाह है लेकिन वही इस जांच का हिस्सा नहीं है।

रिया चक्रवर्ती के खिलाफ केस की तैयारी में मुकेश छाबड़ा! ड्रग मामले में हुआ था नाम का खुलासा
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed