फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'छिछोरे' की सक्सेस पार्टी में हुआ था ड्रग का इस्तेमाल! सुशांत सिंह राजपूत के साथ शामिल हुई थीं श्रद्धा कपूर

Sat, 19 Sep 2020 03:27 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 19 Sep 2020 03:27 AM IST
विज्ञापन
NCB finds Shraddha Kapoor and another actress who attended party at SSR farmhouse where drugs were consumed
छिछोरे - फोटो : इंस्टाग्राम

सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स कनेक्शन सामने आने के बाद एनसीबी लगातार कार्रवाई कर रही है। इस मामले में रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक चक्रवर्ती समेत अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ के दौरान रिया ने सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह का नाम लिया था। इसके अलावा रिया ने 25 और नाम भी बताए जिनपर अब एनसीबी की नजर है।

NCB finds Shraddha Kapoor and another actress who attended party at SSR farmhouse where drugs were consumed
छिछोरे - फोटो : twitter: @ShraddhaKapoor

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब इस लिस्ट में एक और नाम सामने आ रहा है। सुशांत की फिल्म 'छिछोरे' हिट होने के बाद उनके फार्महाउस पर इसकी सक्सेस पार्टी रखी गई थी।बताया जा रहा है कि इस पार्टी में ड्रग का भी इस्तेमाल किया गया था। 

NCB finds Shraddha Kapoor and another actress who attended party at SSR farmhouse where drugs were consumed
सुशांत सिंह राजपूत, नवीन पॉलीशेट्टी, श्रद्धा कपूर - फोटो : फाइल

खबर है कि इस ड्रग पार्टी में 'छिछोरे' फिल्म की अभिनेत्री श्रद्धा कपूर भी शामिल हुई थीं। इसके अलावा फिल्म की दूसरी स्टार कास्ट और अन्य लोग भी इस पार्टी का हिस्सा बने थे। रिपोर्ट्स की माने तो एक और मशहूर अभिनेत्री इस पार्टी में शामिल हुई थी जिसके नाम का खुलासा अभी नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
NCB finds Shraddha Kapoor and another actress who attended party at SSR farmhouse where drugs were consumed
सारा अली खान, रिया चक्रवर्ती, रकुल प्रीत - फोटो : इंस्टाग्राम: saraalikhan95, rhea_chakraborty, rakulpreet

बोटमैन ने किया खुलासा
सुशांत के फार्महाउस और पवना डैम पर बने टापू 'आपती गवंडे' पर हुई पार्टी पर एनसीबी की नजर है। इससे पहले एनसीबी ने बोटमैन जगदीश का ड्रग्स मामले में बयान दर्ज किया था, जिसमें उसने बताया था कि पवना आइलैंड पर सुशांत अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते थे। सुशांत के ये दोस्त कोई और नहीं बल्कि श्रद्धा कपूर, रिया चक्रवर्ती थे।

विज्ञापन
NCB finds Shraddha Kapoor and another actress who attended party at SSR farmhouse where drugs were consumed
रिया चक्रवर्ती, सारा अली खान - फोटो : twitter: @ChillzzYuna

एनसीबी का कहना है कि बयान के मुताबिक टापू पर सुशांत के साथ रिया चक्रवर्ती कई बार आई थीं। सुशांत के साथ सारा अली खान भी यहां पार्टी करने चार पांच बार आई थीं। इसके अलावा श्रद्धा कपूर भी वहां गई थीं।


कंगना रणौत ने दी ट्विटर छोड़ने की चुनौती, बोलीं- 'मैं लड़ाकू इंसान की तरह लग सकती हूं लेकिन...'

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed