फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aryan Khan: आर्यन खान की जमानतदार बनी थीं जूही चावला, शाहरुख ने उतार दी थी वकीलों की फौज

Fri, 27 May 2022 04:45 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 27 May 2022 04:45 PM IST
विज्ञापन
Ncb gives clean chit to shahrukh khan son Aryan khan juhi chawla became surety of shahrukh khan son
जूही चावला, आर्यन खान, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के लिए आज यानी 27 मई का दिन काफी खास है। एक तरफ आज शाहरुख के छोटे बेटे अब्राम खान का जन्मदिन है और दूसरी तरफ आज ही शाहरुख के बड़े बेटे आर्यन खान का नाम ड्रग्स केस से साफ हो गया है। आर्यन खान का नाम बीते साल क्रूज में रेव पार्टी करने में आया था, जिसके बाद से ही आर्यन इस केस में फंसे हुए थे। लेकिन अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने आर्यन खान को ड्रग्स केस में क्लीन चिट दे दी है। एनसीबी ने शुक्रवार को चार्टशीट दायर की, जिसमें आर्यन के खिलाफ कोई भी केस दर्ज नहीं हुआ है।

Ncb gives clean chit to shahrukh khan son Aryan khan juhi chawla became surety of shahrukh khan son
आर्यन खान - फोटो : social media

ड्रग्स केस में ऐसे फंसे थे आर्यन खान
दरअसल, आर्यन खान का नाम ड्रग्स केस में 2 अक्तूबर 2021 को आया था। वह मुंबई से गोवा जा रहे जहाज में हो रही रेव पार्टी में पकड़े गए थे। एनसीबी की एक टीम ने आर्यन समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया था, जिसमें अरबाज और मुनमुन भी शामिल थे। इसके बाद एनसीबी ने कार्रवाई के तहत आर्यन खान को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां से मजिस्ट्रेट ने भी आर्यन को एनसीबी की गिरफ्त में भेज दिया। इसके बाद ही आर्यन खान को आर्थड रोड जेल में शिफ्ट कर दिया गया था।

Ncb gives clean chit to shahrukh khan son Aryan khan juhi chawla became surety of shahrukh khan son
आर्यन खान - फोटो : इंस्टाग्राम

शाहरुख ने खड़ी कर दी थी वकीलों की फौज
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का नाम जैसे ही ड्रग्स केस में आया, किंग खान ने अपने बेटे को बचाने के लिए वकीलों की पूरी एक फौज खड़ी कर दी थी, जो आर्यन को जेल से बाहर निकालने के लिए दिन रात काम कर रहे थे। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जमानत दिलाने के लिए भारत सरकार के पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी भी दलीलें पेश करते हुए नजर आए थे। रोहतगी के अलावा लॉ फर्म करंजावाला एंड कंपनी के वकील खड़े नजर आए थे। इतना ही नहीं, रूबी सिंह आहूजा, संदीप कपूर, आनंदिनी फर्नांडीस, रुस्तम मुल्ला जैसे दिग्गज वकीलों ने भी आर्यन की ओर से एनसीबी की दलीलों का सामना किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ncb gives clean chit to shahrukh khan son Aryan khan juhi chawla became surety of shahrukh khan son
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

जूही चावला बनी थीं आर्यन की जमानती
आर्यन खान को जब गिरफ्तार किया था, उस समय लगभग बॉलीवुड का हर सितारा शाहरुख खान के साथ खड़ा नजर आया था। सलमान खान को कई बार शाहरुख खान के घर 'मन्नत' के बाहर स्पॉट किया गया था। इसके अलावा, आर्यन की रिहाई के समय जूही चावला उनके साथ खड़ी नजर आई थीं। जूही चावला आर्यन खान की जमानती बनकर एनडीपीसी कोर्ट में पेश हुई थीं और एक लाख का बॉन्ड भरा था। इसके बाद ही आर्यन खान की रिहाई की प्रक्रिया शुरू हुई थी। आर्यन जमानत की प्रक्रिया और कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद 30 अक्तूबर को आर्यन जेल से रिहा हुए थे।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed