दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अपना सख्त रुख अपना रखा है। ड्रग्स को लेकर कई फिल्मी सितारों के घर पर छापेमारी कर चुकी है। शनिवार को एनसीबी ने मशहूर कॉमेडियन और अभिनेत्री भारती सिंह के घर पर भी छापेमारी की, जहां से गांजा बरामद किया गया। फिलहाल भारती सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पति से पूछताछ जारी है।
कभी दो वक्त की रोटी के लिए भी मोहताज थीं भारती सिंह, इस तरह बनीं मशहूर कॉमेडियन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारती सिंह छोटे पर्दे की मशहूर कॉमेडियन हैं। उन्हें अपनी जिंदगी में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। छोटी उम्र में ही उनके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद उन्होंने अपनी मां के साथ काफी लंबा संघर्ष किया था। अपने संघर्ष के बारे में भारती सिंह अमर उजाला को भी बताया चुकी हैं। उन्होंने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है। भारती सिंह के पंजाब से मुंबई पहुंचने के पीछे उनकी कई सालों की मेहनत थी।
भारती सिंह ने बताया था कि जब उन्हें लाफ्टर चैलेंज के लिए चुना गया था तो लोगों ने बातें बनाना शुरू कर दिया था। उनकी मां से लोग कहते थे कि अगर इसको मुंबई लेकर जाओगी तो इसकी शादी नहीं हो पाएगी। लोगों की बातों से भारती की मां की हिम्मत नहीं टूटी। मां ने कहा, 'मैं अपनी बेटी को एक बार तो जरूर मुंबई लेकर जाऊंगी। क्योंकि मैं नहीं चाहती कि इसके मन में कहीं यह बात रह जाए कि एक मौका मिला था लेकिन मेरी मम्मी मुझे लेकर नहीं गईं।'
भारती ने बताया था, 'छह महीने तक मैंने मुंबई में रहकर लाफ्टर चैलेंज लिए बहुत मेहनत की। कब भारती सिंह दुनिया के लिए बड़ा नाम बन गई पता ही नहीं चला। सच बताऊं तो टीवी पर आने से पहले मैंने बहुत संघर्ष किया। मैंने कॉलेज में स्पोर्ट्स में दाखिला लिया था ताकि मेरी फीस माफ हो सके। मैं सुबह पांच बजे अभ्यास करने जाया करती थी। तब मुझे रोज खाने के कूपन मिला करते थे जिनसे दूसरी लड़कियां रोज जूस पी लिया करती थीं।'
भारती सिंह ने आगे कहा, 'मैं रोज पांच रुपये वाले अपने कूपन बचा लेती थीं और महीने के आखिरी में उन्हीं कूपन से फल और जूस अपने घर ले जाया करती थीं। उस समय दो वक्त की रोटी का गुजारा भी मुश्किल से होता था। ऐसे में फल देखकर घरवाले बहुत खुश हो जाया करते थे। उन दिनों मैं अमृतसर में थियेटर किया करती थीं। तब कपिल शर्मा लाफ्टर चैलेंज 3 जीत चुके थे। एक दिन उन्होंने मुझसे कहा कि इस शो का अगला सीजन आ रहा है तुम इसमें भाग लो।' कपिल के कहने पर ही भारती ने ऑडिशन दिया और वह मुंबई के लिए शॉर्ट लिस्ट हो गईं। तब भारती ने पहली बार फ्लाइट से यात्रा की थी। लाफ्टर चैलेंज के बाद भारती सिंह की किस्मत खुल गई और वह आज एक अच्छे मुकाम पर हैं।
पढ़ें: मलाइका की ये अदाएं आपके होश उड़ा देंगी, प्रतियोगियों से जबर डांस करके बन गईं सबकी फेवरेट जज