एक्ट्रेस नीना गुप्ता अपनी एक्टिंग के अलावा बिंदास अंदाज की वजह से भी खूब तारीफें बटोरती हैं। 60 साल की नीना अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उन्हें देखकर ऐसा लगता है जैसे उनकी उम्र थम सी गई हो। अब नीना ने एक वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।
60 की उम्र में नीना गुप्ता ने डांस करते हुए वीडियो किया शेयर, लिखा-'जस्सी गिल से पंगा ले रही हूं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो में नीना गुप्ता के साथ पंजाबी सिंगर जस्सी गिल हैं जो नीना को डांस सिखा रहे हैं। डांस के बीच में नीना कुछ स्टेप्स भूल भी जाती हैं जिसके बाद जस्सी गिल उन्हें ठीक कराते हैं। इस दौरान नीना गुप्ता ने लूज व्हाइट शर्ट और पैंट पहने हुए हैं।
नीना गुप्ता ने कैप्शन में लिखा- 'जस्सी गिल से पंगा ले रही हूं।' बता दें कि नीना गुप्ता की आने वाली फिल्म पंगा है जिसमें दोनों एक साथ काम कर रहे हैं। फिल्म पंगा में कंगना रनौत मुख्य भूमिका में हैं। इसे अश्विनी अय्यर तिवारी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 24 जनवरी 2020 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Taking Panga with @jassie.gill 😉 #panga #pangastories
A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta) on
इसके अलावा नीना गुप्ता, रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में भी नजर आएंगी। नीना गुप्ता इसमें अक्षय की मां का किरदार निभाएंगी। रोहित शेट्टी की फिल्म के बारे में नीना गुप्ता ने बताया था कि सूर्यवंशी में वो एक खुले विचारों वाली मां का किरदार निभा रही हैं, जो हमेशा अपने बच्चों से सवाल नहीं पूछती रहती।
पिछले साल रिलीज हुई फिल्म बधाई हो से नीना गुप्ता ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसमें उन्होंने एक उम्रदराज प्रेग्नेंट महिला का किरदार निभाया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। यही नहीं नीना कई अवॉर्ड अपने खाते में करने में कामयाब रहीं।