फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नीना गुप्ता की बेटी ने पति से लिया तलाक, मशहूर निर्माता से चार साल पहले की थी शादी

Mon, 02 Mar 2020 04:52 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 02 Mar 2020 04:52 PM IST
विज्ञापन
Neena Gupta daughter Masaba and producer Madhu Mantena have been granted divorce
Neena Gupta and Masaba - फोटो : twitter

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता की बेटी मसाबा ने पति और मशहूर फिल्म निर्माता मधु मंटेना से तलाक ले लिया है। इन दोनों के तलाक को लेकर काफी समय से खबरें सामने आ रही थीं। मसाबा और मधु मंटेना ने पिछले साल सितंबर में एक-दूसरे से तलाक लेने का फैसला लिया था और केस फाइल किया था। जिसके बाद अब  कोर्ट ने मसाबा गुप्ता और मधु मंटेना को डिवोर्स ग्रांट कर दिया गया है।

Neena Gupta daughter Masaba and producer Madhu Mantena have been granted divorce
Masaba Gupta Madhu Mantena - फोटो : twitter

अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉट ब्वॉय की खबर के अनुसार साल 2018 में मसाबा और मधु मंटेना ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया था। मसाबा ने सोशल मीडिया के जरिए अपने तलाक की घोषणा की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा था। मसाबा ने अपनी पोस्ट में लिखा था, 'हमारे परिवार, दोस्तों और परिचितों को बहुत दुख के साथ बताना चाहिए हैं कि मैंने और मधु ने अपनी शादी से अलग होने का फैसला कर लिया है। हमने ये फैसले परिवार और सहयोगियों से बात करते के लिए है।' 

Neena Gupta daughter Masaba and producer Madhu Mantena have been granted divorce
Neena masaba gupta - फोटो : file photo

मसाबा ने आगे लिखा - 'हम एक-दूसरे और अपनी शादी से ब्रेक ले रहे हैं और इस सवाल का जवाब ढूंढ़ने की कोशिश कर रहे हैं हमें कि जिंदगी से क्या चाहिए। ये हमारे लिए मुश्किल समय है। इस समय हमें प्राइवेसी की सख्त जरूरत है। हम अभी इतने मजबूत नहीं बन पाए हैं कि किसी के सवालों का जवाब दे सकें।' इसके अलावा मसाबा ने अपनी पोस्ट में और भी कई ढेर सारी बातें की थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Neena Gupta daughter Masaba and producer Madhu Mantena have been granted divorce
Neena Gupta, Masaba Gupta - फोटो : social media

पिछले साल मसाबा ने पति के तलाक लेने के लिए कोर्ट में अर्जी भी दी थी। मसाबा ने यह पोस्ट 25 अगस्त, 2018 को किया था। इस पोस्ट के ठीक 7 महीने बाद मसाबा ने कोर्ट में अर्जी डाल दी है। मसाबा नीना गुप्ता और पूर्व वेस्ट इंडियन क्रिकेट विविअन रिचर्ड्स की बेटी हैं। नीना ने विविअन रिचर्ड्स से शादी नहीं की थी और अपनी बेटी को अकेले ही पाला। मसाबा बॉलीवुड की एक फेमस और सक्सेसफुल फैशन डिजाइनर हैं। वहीं उनके पति मधु एक फिल्म प्रोड्यूसर हैं। मधु 'गजनी', 'रण' और 'मौसम' जैसी फिल्में प्रोड्यूस की हैं। 

विज्ञापन
Neena Gupta daughter Masaba and producer Madhu Mantena have been granted divorce
neena gupta - फोटो : social media

बहुत की कम लोग जानते होंगे नीना गुप्ता ने 2018 में बिजनेसमैन विवेक मेहरा से शादी की थी। हाल ही में एक इंटरव्यू में नीना ने बताया था, 'पहले हम दोनों ने कुछ साल एक-दूसरे को डेट किया और फिर शादी कर ली। वो अच्छे इंसान हैं और दिल्ली के रहने वाले हैं। उनकी दो बेटियां भी हैं।'

पढ़ें: टाइगर श्रॉफ की क्लासमेट रह चुकी हैं श्रद्धा कपूर, इन 13 सितारों ने भी बचपन में एक साथ की है पढ़ाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed