फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोविड-19 का टीका लगवाने पहुंचीं नीना गुप्ता, इंजेक्शन लगते हुए कहा- मम्मी...मम्मी डर लग रहा है

Wed, 10 Mar 2021 10:27 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 10 Mar 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Neena Gupta Getting Her First COVID 19 Vaccine Shot Is Hilariously Needle-Shy
नीना गुप्ता - फोटो : Instagram

बॉलीवुड की वरिष्ठ अभिनेत्री नीना गुप्ता ने कहा कि उन्होंने कोरोना वायरस टीके की पहली खुराक ले ली है। उन्होंने मुंबई हिंदुजा अस्पताल में टीके की पहली खुराक लगवाने का वीडियो पोस्ट किया। इस पोस्ट में गुप्ता यह कहती हुई नजर आ रही हैं कि नर्स उन्हें टीका लगाने की तैयारी कर रही है और उन्हें डर लग रहा है। 

Neena Gupta Getting Her First COVID 19 Vaccine Shot Is Hilariously Needle-Shy
neena gupta - फोटो : instagram

उन्होंने इस पोस्ट में लिखा, 'मैंने टीका लगवाया।' आखिरी बार 2020 में 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में नजर आईं गुप्ता कोविड-19 का टीका लेने वाली भारतीय फिल्मी हस्तियों की फेहरिस्त में जुड़ गई हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta)

Neena Gupta Getting Her First COVID 19 Vaccine Shot Is Hilariously Needle-Shy
अभिनेता मोहनलाल - फोटो : Twitter

कोच्चि से प्रात समाचार के अनुसार दक्षिण के फिल्मस्टार मोहनलाल ने भी कोरोना वायरस की पहली खुराक लेने की सूचना इंस्टाग्राम पर दी। 'दृश्यम 2' फिल्म के अभिनेता ने कोच्चि के अमृता अस्पताल में इस टीके की पहली खुराक ली। उन्होंने लिखा, '(मैंने) अमृता अस्पताल से कोविड टीके की पहली खुराक ली। मैं इस मौके पर भारत सरकार, टीका बनाने वाली कंपनियों, चिकित्सा बिरादरी ....आदि का धन्यवाद करना चाहता हूं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Neena Gupta Getting Her First COVID 19 Vaccine Shot Is Hilariously Needle-Shy
अभिनेता मोहनलाल - फोटो : Twitter

अभिनेता ने कोरोना वैक्सीन लगवाते हुए तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसपर उनके फैंस लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अभिनेता मोहनलाल ने कोचीन के एक निजी अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का पहली डोज ली है। अस्पताल प्रशासन ने अभिनेता की सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा कर इस बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन
Neena Gupta Getting Her First COVID 19 Vaccine Shot Is Hilariously Needle-Shy
राकेश रोशन - फोटो : Insatagram- @rakesh_roshan9

हेमा मालिनी, मोहनलाल, परेश रावल, सतीश शाह, जितेंद्र, कमल हासन, अनुपम खेर, फिल्मकार राकेश रौशन और हास्य कलाकार जॉनी लीवर टीका लगवा चुके हैं। एक मार्च को सरकार ने 60 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed