फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Neena Gupta: नीना के लिए बेहद जरूरी था 'लस्ट स्टोरीज 2' में दादी मां का किरदार निभाना, एक्ट्रेस ने बताई वजह

Fri, 23 Jun 2023 09:56 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 23 Jun 2023 09:56 AM IST
विज्ञापन
neena gupta on playing dadi maa in lust stories 2 says her role started conversation about physical relation
नीना गुप्ता - फोटो : Instagram

'लस्ट स्टोरीज 2' का ट्रेलर कुछ दिन पहले रिलीज हुआ था। 'लस्ट स्टोरीज 2' में नीना गुप्ता दादी मां की भूमिका निभाती नजर आ रही हैं और ट्रेलर में उनके क्रूर व्यक्तित्व की एक झलक देखने को मिली, जिसमें वह अंगद और मृणाल को सलाह देती नजर आ रही हैं। वह उनसे कहती नजर आ रही हैं कि एक छोटी सी गाड़ी लेने से पहले टेस्ट ड्राइव करते हो ना तो शादी से पहले कोई टेस्ट ड्राइव नहीं? अब हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में नीना गुप्ता ने इस बारे में खुलासा किया है कि उन्होंने स्क्रीन पर 'दादी मां' का किरदार निभाने का फैसला क्यों किया और उनका मानना है कि उनकी भूमिका ने यौन संबंधों के बारे में बातचीत शुरू कर दी है।

neena gupta on playing dadi maa in lust stories 2 says her role started conversation about physical relation
नीना गुप्ता - फोटो : social media

हाल ही के एक इंटरव्यू में नीना गुप्ता से पूछा गया कि उन्होंने 'लस्ट स्टोरीज 2' में खुशी-खुशी दादी मां का किरदार क्यों चुना। नीना ने जवाब दिया, 'अगर,  मैं जो कह रही हूं वह 'दादी मां' नहीं कहतीं तो इसका कोई असर नहीं होता, इसलिए एक दादी मां के लिए ये बातें कहना जरूरी था, जो हमने फिल्म में कही हैं।'' उन्होंने आगे कहा कि युवाओं के लिए शारीरिक संबंधों के बारे में बातचीत शुरू करना बेहद महत्वपूर्ण है।

Lust Stories 2: 'लस्ट स्टोरीज 2' में विजय संग इंटीमेट होने पर तमन्ना का खुलासा, बोलीं- उन्होंने मुझे ऐसा..

neena gupta on playing dadi maa in lust stories 2 says her role started conversation about physical relation
नीना गुप्ता - फोटो : social media

नीना ने अपना अनुभव साझा करते हुए खुलासा किया कि जब तक वह कॉलेज में थीं, तब तक उन्हें खुद शारीरिक संबंध या यौन संबंध के बारे में बहुत कम या बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी। जब तक वह 12 या 13 साल की नहीं हो गईं, तब तक उन्होंने अपने माता-पिता को कभी अलग बेडरूम में सोते नहीं देखा। उन्होंने कहा कि हम शारीरिक संबंधों के बारे में कुछ नहीं जानते थे। मेरी मां ने मुझे कभी नहीं बताया कि यह क्या है। उन्होंने मुझे कभी नहीं बताया कि पीरियड्स क्या होते हैं।

Suhana Khan: एक्टिंग के साथ अब खेती भी करेंगी सुहाना खान! अलीबाग में खरीदी इतने करोड़ की जमीन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
neena gupta on playing dadi maa in lust stories 2 says her role started conversation about physical relation
नीना गुप्ता - फोटो : social media

नीना ने यह भी बताया कि जब वह कॉलेज में थीं तो उन्हें लगता था कि किस करने से महिलाएं प्रेग्नेंट हो सकती हैं। पहले के समय में लड़की को शादी से पहले कुछ जानकारी दी जाती थी, जिससे वे डर न जाएं, तब भी महिलाओं को बताया जाता था कि बच्चों को जन्म देना तुम्हारा काम है। आज भी ज्यादा कुछ नहीं बदला है। उनका मानना है कि यही कारण है कि लस्ट स्टोरीज 2' महत्वपूर्ण है और उनकी भूमिका ने बड़े पैमाने पर इस मुद्दे पर बातचीत शुरू कर दी है।

Prem Chopra: बिग बी के करियर पर प्रेम चोपड़ा का बड़ा खुलासा, बताया कैसे रिजेक्शंस के बाद भी पाया यह मुकाम


 
विज्ञापन
neena gupta on playing dadi maa in lust stories 2 says her role started conversation about physical relation
लस्ट स्टोरीज 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'लस्ट स्टोरीज 2' में नीना आर बाल्की की कहानी दिखाई जाएगी, जिसमें वह एक 'दादी मां' का किरदार निभा रही हैं, जो नई पीढ़ी के सामने शारीरिक संबंधों को लेकर खुलकर बात करती हैं। वह उन्हें यह भी समझाती हैं कि इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं है। सीरीज में अमृता सुभाष, अंगद बेदी, काजोल, कुमुद मिश्रा, मृणाल ठाकुर, तमन्ना भाटिया, तिलोत्तमा शोम और विजय वर्मा जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह सीरीज 29 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

Mohit Malik: बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार मोहित मलिक, निर्देशक अभिषेक कपूर की अगली फिल्म का होंगे हिस्सा?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed