फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नीना गुप्ता का छलका दर्द, कहा, 'जब सिंगल थी तभी मर्द पार्टी में बुलाते थे पर अब...'

Fri, 18 May 2018 04:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 18 May 2018 04:45 PM IST
विज्ञापन
Neena Gupta Says Single Woman Means She Is Available Society Still Regressive
Neena Gupta
बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता की जिंदगी किसी फिल्म की कहानी से कम दिलचस्प नहीं। क्रिकेटर के साथ अफेयर, बिना शादी मां बनना, अकेले बेटी की परवरिश करना और फिर करियर में उतार-चढ़ाव को पार करते हुए वह एक बार फिर जिंदगी के उस पढ़ाव पर पहुंच चुकी हैं जहां खुशियां ही खुशियां हैं। अब वह शादीशुदा हैं और अच्छे प्रोजेक्ट्स के ऑफर भी उनके पास हैं।





 
Neena Gupta Says Single Woman Means She Is Available Society Still Regressive
neena gupta
हाल ही में नीना गुप्ता कांस फिल्म फेस्टिवल 2018 से लौटी हैं। यहां उनकी फिल्म 'द लास्ट कलर' का फर्स्ट लुक जारी किया गया। कुछ महीने पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर काम मांगा था। देखते ही देखते उन्हें पांच फिल्मों के ऑफर्स मिल गए। अपने हालिया इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने पुरानी टीस दुनिया से साझा की।

 
Neena Gupta Says Single Woman Means She Is Available Society Still Regressive
नीना गुप्ता
अपना बुरा दौर याद करते हुए उन्होंने कहा, 'हमारे समाज की सोच आज भी पुराने जमाने वाली है। जिन महिलाओं की शादी नहीं होती या उनका तलाक हो जाता है या वे सिंगल होती हैं उन्हें लोग उपलब्ध मानते हैं।' एक्ट्रेस ने बताया कि जब वह सिंगल थीं तब कई पुरुष उन्हें पार्टीज में बुलाते थे। शादी के बाद उन्हें कोई नहीं पूछता। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Neena Gupta Says Single Woman Means She Is Available Society Still Regressive
नीना गुप्ता
बता दें कि साल 2008 में नीना गुप्ता ने विवेक मेहरा से शादी की। इससे पहले उनका क्रिकेटर विव रिचर्ड्स के साथ अफेयर था। हालांकि उन दोनों की शादी नहीं हुई मगर उनका एक लव चाइल्ड है। मशहूर फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता नीना गुप्ता और विव रिचर्ड्स की बेटी हैं। नीना गुप्ता ने अकेले मसाबा की परवरिश की। 

 
विज्ञापन
Neena Gupta Says Single Woman Means She Is Available Society Still Regressive
नीना गुप्ता
बेटी के बारे में नीना गुप्ता ने कहा कि उन्हें गर्व महसूस होता है जब लोग उन्हें मसाबा गुप्ता की मां कहकर संबोधित करते हैं। नीना गुप्ता जल्द फिल्म 'वीरे दी वेडिंग', 'मुल्क', 'बधाई हो', 'संदीप और पिंकी फरार', और 'द लास्ट कलर' में नजर आएंगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed