फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वरा भास्कर की हालत और बिगड़ी, सोनम की शादी में हुई थी बीमारी की शिकार, अब ऐसे उठाएगी नुकसान

Fri, 18 May 2018 04:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 18 May 2018 04:41 PM IST
विज्ञापन
swara bhaskar suffers from major slipped disc
स्वरा भास्कर
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को बॉलीवुड में उनके बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है और हाल ही में वह सोनम कपूर की शादी और फिर रिसेप्शन में धमाल मचाती हुई नजर आई थीं लेकिन इस इवेंट के बाद उनकी जिंदगी में सिवाए दर्द के कुछ नहीं बचा है। उनके इस दर्द का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि डॉक्टरों ने उनसे 10 दिन तक बेड से उठने के लिए मना कर दिया है। 


 
swara bhaskar suffers from major slipped disc
swara bhaskar and sonam kapoor
स्वरा भास्कर इन दिनों स्लिप डिस्क (कमर का दर्द) से पीड़ित हैं और इसकी वजह से वह अपनी आने वाली फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' का प्रमोशन भी नहीं कर पाएंगी। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान दी है। 

 
swara bhaskar suffers from major slipped disc
स्वरा भास्कर - फोटो : ani
स्वरा ने अपने इस इंटरव्यू में बताया कि भारी लहंगे, बहुत सारे काम और भाई की शादी की तैयारी की वजह से वह अपने हेल्थ का ख्याल नहीं रख पाईं। इसकी वजह से आज वह उस स्थिति में जा पहुंची हैं, जहां बूढ़े लोगों होते हैं। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
swara bhaskar suffers from major slipped disc
Swara Bhaskar
अपनी इस परेशानी के बारे में स्वरा ने कुछ दिन पहले बताया था कि डॉक्टरों ने उन्हें सलाह दी है  कि वह पूरी तरह 10 दिन का बेड रेस्ट लें और अगर मैं ऐसा नहीं करती हूं तो उन्हें बाद में 2 से 8 हफ्तों तक बेड पर ही गुजारना पड़ सकता है। 

 
विज्ञापन
swara bhaskar suffers from major slipped disc
veere di wedding
बता दें कि फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में स्वरा भास्कर  के अलावा करीना कपूर खान, सोनम कपूर और शिखा तल्सानिया भी नजर आएंगी। जल्द ही इस फिल्म का प्रमोशन शुरू होने वाला है और ऐसे में उनके न होने से फिल्म को नुकसान होने का डर है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 1 जून को रिलीज होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed