साल 2018 की सबसे बड़ी हिट में से एक फिल्म बधाई हो को दो साल पूरे हो गए हैं। फिल्म के जरिए दर्शकों को एक नई तरह की कहानी देखने को मिली। पर्दे पर कलाकारों के अभिनय की भी खूब चर्चा रही। फिल्म के दो साल पूरे होने पर नीना गुप्ता ने एक तस्वीर पोस्ट की है।
‘बधाई हो’ के दो साल पूरे होने पर नीना गुप्ता ने साझा की तस्वीर, नजर आए फिल्म के कलाकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बधाई हो के जरिए नीना गुप्ता ने लंबे समय बाद वापसी की। इस फिल्म ने उनके करियर को उछाल दी और वो एक के बाद एक नए प्रोजेक्ट में नजर आ रही हैं। नीना गुप्ता ने बधाई हो के सेट से थ्रोबैक तस्वीर साझा की है। यह फिल्म का फाइनल डांस सॉन्ग मोरनी बनके से है। तस्वीर में नीना गुप्ता, गजराज राव, आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा नजर आ रहे हैं।
तस्वीर के साथ नीना गुप्ता ने कैप्शन में लिखा- ‘दो साल हो गए शुक्रिया सभी के चेहरे पर हंसी लाने के लिए।‘ नीना गुप्ता के इस पोस्ट पर आयुष्मान और सान्या ने हार्ट वाला इमोजी बनाया है।
Doe saal ho gaye thank you all missing every one
A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta) on
अनलॉक की प्रक्रिया के बाद नीना गुप्ता फिर से शूटिंग में व्यस्त हो गई हैं। लॉकडाउन लगने से पहले वो उत्तराखंड के मुक्तेश्वर में थीं। जिसके बाद वो कई महीनों तक वहीं थीं। जब फिल्मों की शूटिंग शुरू हुई तो करीब पांच महीने बाद वो वापस मुंबई लौटीं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह की मुख्य भूमिका वाली फिल्म में नीना गुप्ता अहम रोल में हैं। यह एक क्रॉस-बॉर्डर लव स्टोरी है। निर्देशक काश्वी नायर की यह पहली फिल्म है। जबकि इसके निर्माताओं में निखिल आडवाणी और जॉन अब्राहम हैं।
Bigg Boss 14: हिना खान और गौहर ने इस कंटेस्टेंट को बताया सीजन का विजेता, सिद्धार्थ शुक्ला ने जताई असहमति