इन दिनों बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। सभी फिल्मों की शूटिंग, रिलीजिंग और अन्य सभी इवेंट्स पर लगी रोक की वजह से सेलेब्स को खुद के लिए काफी टाइम मिल गया है। जिस वजह से वो आए दिन तो क्या अब हर घंटे में कुछ ना कुछ नया पोस्ट करते रहते हैं। जिसकी वजह से ये सेलेब्स इन दिनों काफी चर्चा में हैं। वैसे बात अगर नीना गुप्ता की करें तो वो हमेशा ही सुर्खियों का हिस्सा रहती हैं। तो अभी वो कैसे पीछे रह सकती थीं।
नीना गुप्ता ने बताया पति को कैसे करें इस्तेमाल, फोटो शेयर कर कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीना गुप्ता इंडस्ट्री को वो नाम हैं जो हमेशा सभी की जुबान पर चढ़ा रहता है। चाहे वो उनकी फिल्मों की वजह से हो, एक्टिंग की वजह से, स्टाइल स्टेटमेंट की वजह से या फिर सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से। नीना गुप्ता हमेशा ही चर्चाओं में बनीं रहती हैं। इन दिनों नीना क्वारंटीम टाइम के दौरान अपने पति के साथ वादियों का लुत्फ उठा रही हैं। इसी बीच नीना अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। नीना ने अपने एक पोस्ट के जरिए बताया है कि अपने पति का इस्तेमाल इस समय में कैसे किया जाए।
दरअसल नीना गुप्ता इन दिनों अपने पति विवेक मेहरा के साथ उत्तराखंड के मुक्तेश्वर में छु्ट्टियां मना रही हैं। यहां से उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में नीना गुप्ता अपने पति के साथ छत पर बैठी हैं। तस्वीर में नीना के पति विवेक उनकी हेड मसाज करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में नीना ने लिखा है, 'पति को इस्तेमाल करो ना'। नीना के इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर कापी पसंद किया जा रहा है।
View this post on Instagram
A post shared by Neena ‘Zyada’ Gupta (@neena_gupta) on
गौरतलब है कि बीते दिन भी नीना ने मुक्तेश्वर से ही एक वीडियो भी साझा किया था। इस वीडियो में नीना और उनके पति घंटी बजाकर कोरोना कमांडो को सलाम किया था। नीना के इस वीडियो को बी फैन्स ने खूब पसंद किया। क्योंकि नीना इन दिनों मुंबई में नहीं हैं। तो उन्होंने उत्तारखंड से ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील को माना और पति के साथ घंटी बजाई।
View this post on Instagram
A post shared by Neena ‘Zyada’ Gupta (@neena_gupta) on
बता दें कि कुछ दिन पहले ही नीना ने एक वीडियो बी साझा किया था इस वीडियो में नीना बैडमिंटन खेलती हुई नजर आ रही थीं। उनके इस वीडियो को भी फैन्स ने सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया था। नीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो नीना ने बधाई हो जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म में काम किया है। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया था। वहीं हाल ही में नीना ने आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में भी काम किया था। इस फिल्म में भी दर्शकों ने नीना के किरदार को काफी पसंद किया था।