फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस अभिनेत्री ने लॉकडाउन में लिख डाली अपनी सेंसेशनल राम कहानी, फिल्म बनाने के लिए बजने लगी घंटियां

Thu, 24 Sep 2020 08:11 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 24 Sep 2020 08:11 PM IST
विज्ञापन
Neena Gupta took to Instagram to announce that she has written her autobiography
Neena Gupta - फोटो : Instagram-@neena_gupta

जानी-मानी अभिनेत्री नीना गुप्ता ने कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन का इस्तेमाल बखूबी किया है। इस दौरान उन्होंने अपनी जीवन गाथा को एक किताब में बदल दिया है। मतलब ये कि उन्होंने मौका मिलते ही अपनी ऑटोबायोग्राफी लिख दी है। जिसका नाम रखा है 'सच कहूं तो'। यह जानकारी खुद नीना गुप्ता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करके दी है। लगभग पांच महीने उन्होंने अपने पति विवेक मेहरा के साथ मुक्तेश्वर, उत्तराखंड में बिताए हैं और इसी दौरान उन्होंने अपनी इस किताब को अंजाम दे दिया है।

Neena Gupta took to Instagram to announce that she has written her autobiography
neena gupta - फोटो : Instagram-@neena_gupta

नीना गुप्ता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है जिसमें उन्होंने अपना एक वीडियो भी संलग्न किया है। उस वीडियो में नीना गुप्ता कहती हैं, 'सो लिख दी मैंने अपनी किताब अपने बारे में। बहुत बार सोचती थी कि लिखूं या न लिखूं! सब कहते थे लिखो, लिखो। मैं सोचती थी कि क्या करना है? मेरी जिंदगी में मैंने ऐसा कोई फन्ने खान काम तो नहीं किया। पता नहीं लोग पढ़ेंगे या नहीं पढ़ेंगे!'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Sach kahun toh —-likh daali #sachkahutoh @penguinindia @gurveenchadha

A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta) on

Neena Gupta took to Instagram to announce that she has written her autobiography
neena gupta - फोटो : Instagram-@neena_gupta

नीना गुप्ता कहती हैं, 'यह करते-करते सालों हो गए। तो अभी मुक्तेश्वर में वायरस के समय जब वहां बैठी थी मैं 5 महीने, तो मैंने लिख दी। अब पता नहीं, लोग पढ़ेंगे कि नहीं पढ़ेंगे! कैसी लगेगी? पर मैंने लिख दी। पेंगुइन इसको प्रकाशित कर रहा है। एक प्रक्रिया होती है उनकी। तो चार से पांच महीने लगेंगे आप तक पहुंचने में। जब पहुंचे भी तो पढ़ लेना। किताब है। बोर होंगे तो छोड़ देना। पर मैंने लिख दी। इसका नाम है 'सच कहूं तो'।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Neena Gupta took to Instagram to announce that she has written her autobiography
neena gupta - फोटो : Instagram-@neena_gupta
नीना की जिंदगी शुरुआत से ही बहुत उतार-चढ़ाव के साथ बीती है। उन्होंने 80 के दशक में फिल्मों में कदम रखा और उसी दौरान वह चर्चा में रहीं वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ करीबी रिश्ता को लेकर। विवियन रिचर्ड्स और नीना गुप्ता ने कभी शादी नहीं की लेकिन इन दोनों की एक बेटी मसाबा गुप्ता है जो आजकल जानी मानी डिजाइनर है। 


पढ़ें-  टीवी से पहले मोबाइल पर दिखेगा 'बिग बॉस', सलमान खान ने साझा किया अपने करीबियों को खोने का
 
विज्ञापन
Neena Gupta took to Instagram to announce that she has written her autobiography
neena gupta - फोटो : Instagram-@neena_gupta

नीना ने अपनी बेटी को अकेले ही बड़ा करने की ठानी। समाज के तानों को झेल कर नीना ने अपनी बेटी को पाला और वर्ष 2008 में दिल्ली के ही एक चार्टर्ड अकाउंटेंट विवेक मेहरा से शादी कर ली। आज भी वह उनके ही साथ रहती हैं। नीना ने जिंदगी के इन लम्हों को और ज्यादा गहराई से बताने के लिए ही अपनी यह ऑटोबायोग्राफी लिखी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed