फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बहुत दिनों तक नहीं दिखेगी डिजिटल पर वयस्क सामग्री, अभिनेता नीरज काबी ने अमर उजाला से की मन की बात

Fri, 14 Feb 2020 01:28 PM IST
प्रतीक्षा राणावत रोहिताश सिंह परमार, मुंबई
रोहिताश सिंह परमार, मुंबई Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 14 Feb 2020 01:28 PM IST
विज्ञापन
Neeraj Kabi Reacted on Adult Content of Digital Platforms in an Interview With Amar Ujala
नीरज काबी - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

देश में लगातार बढ़ती इंटरनेट की पहुंच और सस्ते डाटा पैक ने डिजिटल मनोरंजन को हर फिल्म या वेब सीरीज निर्माता की प्राथमिकता में ला दिया है। इस बदलते दौर पर मशहूर अभिनेता नीरज काबी ने दिलचस्प टिप्पणी की है। अमर उजाला से एक एक्सक्लूसिव मुलाकात में नीरज ने कहा कि ओटीटी के दौर ने मुंबइया निर्माताओं को बड़ा मौका दिया लेकिन उन्होंने इसका इस्तेमाल सिर्फ मोबाइल पर एडल्ट सामग्री बनाने में ही किया।

Neeraj Kabi Reacted on Adult Content of Digital Platforms in an Interview With Amar Ujala
नीरज काबी - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

गौरतलब है कि भारतीय फिल्मों के निर्माता-निर्देशकों और भारतीय फिल्म सेंसर बोर्ड के बीच फिल्मों में दिखाई जाने वाली सामग्री को काटने-छांटने को लेकर एक जंग हमेशा से चलती रही है। लेकिन नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, हॉटस्टार आदि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स ने निर्माता और निर्देशकों को अपनी मर्जी मुताबिक सामग्री पर्दे पर दिखाने की छूट दी। पिछले दो तीन साल में सिर्फ डिजिटल के लिए बनी फिल्मों और वेब सीरीजों में गाली गलौज और सेक्स दृश्यों की भरमार रही है। सिनेमा और रंगमंच के मंझे हुए कलाकार नीरज काबी इसे बदलाव के एक दौर की संज्ञा देते हैं।

Neeraj Kabi Reacted on Adult Content of Digital Platforms in an Interview With Amar Ujala
नीरज काबी - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

अमर उजाला के साथ हुई एक खास बातचीत में नीरज काबी कहते हैं, 'सिनेमा में हमेशा से बदलाव होते रहे हैं, और यह भी एक बदलाव का ही दौर है, जो बहुत ही जल्द समाप्त होता नजर आ रहा है। शुरुआत में जब ओटीटी प्लेटफॉर्म्स भारत में लॉन्च हुए, तो शायद निर्माता, निर्देशक और लेखक पहले से भरे बैठे थे, जिन्होंने एक साथ वयस्क सामग्री की बरसात कर दी। शुरुआत में लोगों को अच्छा लगा, लेकिन अब लोग इससे धीरे-धीरे ऊबते जा रहे हैं। बहुत ही जल्द यह चीजें सिनेमा से खारिज कर दी जाएंगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Neeraj Kabi Reacted on Adult Content of Digital Platforms in an Interview With Amar Ujala
नीरज काबी - फोटो : Social Media

फिल्म निर्माताओं की तुलना एक बच्चे के साथ करते हुए नीरज कहते हैं, 'एक बच्चे को जब एक साथ बहुत सारी चॉकलेट्स अलग-अलग फ्लेवर की दे दी जाती हैं, तो वह सब खाता है। और अंत में उसे बदहजमी हो जाती है। ऐसा ही हाल कुछ हमारे निर्माताओं का हुआ। उन्हें मौका मिला, और उन्होंने उस मौके को सिर्फ और सिर्फ वयस्क सामग्री दिखाने में ही इस्तेमाल किया। सिनेमा कला का ही एक रूप है। अब आप अपनी कला को किस तरह दर्शाते हैं, यह निर्माता और निर्देशक की सोच पर निर्भर करता है।'

विज्ञापन
Neeraj Kabi Reacted on Adult Content of Digital Platforms in an Interview With Amar Ujala
नीरज काबी - फोटो : Social Media

इन दिनों नीरज काबी नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'ताज महल 1989' में एक दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं। इस सीरीज में नीरज के साथ गीतांजलि कुलकर्णी, दानिश हुसैन आदि मुख्य भूमिका में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed