{"_id":"5d72f6038ebc3e93c125f5b2","slug":"neerja-bhanot-birthday-special-when-she-saves-life-of-360-people","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आतंकियों से लोहा लेकर अकेले इस बेटी ने बचाई थी 360 जानें, मौत पर पाकिस्तान भी रोया था","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आतंकियों से लोहा लेकर अकेले इस बेटी ने बचाई थी 360 जानें, मौत पर पाकिस्तान भी रोया था
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sat, 07 Sep 2019 12:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
Neerja Bhanot
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ब्रेव डॉटर ऑफ इंडिया नीरजा भनोट ने अपनी जान देकर 360 लोगों की बचाई थी और वो भी ऐसे कि जानकर पूरी दुनिया दंग रह गई थी। नीरजा की जिंदगी पर साल 2016 में एक फिल्म भी बनाई गई। इसमें सोनम कपूर ने नीरजा का किरदार निभाया था। इस किरदार के लिए सोनम की बहुत तारीफ हुई। 5 सितंबर को नीरजा भनोट का जन्मदिन था, इस मौके पर हम आपको वो कहानी बता रहे हैं जिसका लोहा पाकिस्तान सहित पूरी दुनिया मानती है।
Trending Videos
2 of 9
Neerja Bhanot
- फोटो : Social Media
5 सितंबर 1986 को अमेरिकी एयरवेज का विमान पैन एम73, करीब 380 यात्री लेकर पाकिस्तान के कराची हवाई अड्डे पर पायलट का इंतजार कर रहा था। अचानक उसमें चार हथियारबंद आतंकवादी घुस गए और सभी यात्रियों को गन प्वांइट पर ले लिया। आतंकवादी प्लेन को 9/11 की तरह इजराइल में किसी निर्धारित जगह पर क्रैश कराना चाहते थे, लेकिन नीरजा भनोट ने ऐसा नहीं होने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 9
Neerja Bhanot
- फोटो : Social Media
आतंकियों ने पाकिस्तान सरकार से पायलट भेजने की मांग की, ताकि वो विमान को अपने मन मुताबिक जगह पर ले जा सकें, पाक सरकार ने मना कर दिया। इससे भन्नाए आतंकियों ने विमान में बैठे अमेरिकी यात्रियों को मारने का फैसला कर लिया। वो अमेरिका के जरिए पाक सरकार पर दबाव बनाने की ताक में थे। लेकिन उन्हें नहीं पता था इसी विमान की 23 साल की अकेली पतली-दुबली फ्लाइट अटेंडेंट उन पर भारी पड़ जाएगी। आतंकियों ने गलती से नीरजा को बुला लिया और सभी यात्रियों के पासपोर्ट इकट्ठा करने को कहा, ताकि वो अमेरिकी नागरिकों को चुन-चुन कर मार सकें।
4 of 9
Neerja Bhanot
- फोटो : Social Media
लेकिन नीरजा ने आतंकियों की आंखों में धूल झोंक दी। विमान में अमेरिकी यात्री बैठे हुए थे, पर एक भी आतंकियों के हवाले नहीं हुए। लड़की ने सबके पासपोर्ट छुपा लिए। यह जानकर आतंकी तिलमिला उठे। वे एक अंग्रेज को खींचकर विमान के गेट पर ले आए और गोली मारने लगे। लेकिन यहां भी लड़की ने अपने कार्यकुशलता का परिचय दिया और आतंकियों का ऐसा दिमाग घूमाया कि उन्होंने उस ब्रिटिश को छोड़ दिया। आतंकियों और पाक सरकार में लगातार खींचातानी चलती रही।
विज्ञापन
5 of 9
Neerja Bhanot
- फोटो : Social Media
इधर 380 डरे हुए लोगों में एक अकेली भारतीय लड़की डटी रही। लड़की ने 17 घंटे हिम्मत बांधे रखी। अचानक उसे ख्याल आया कि अब विमान का ईंधन खत्म होने वाला है। ऐसा हुआ तो विमान में अंधेरा छा जाएगा और भगदड़ मच जाएगी। जिसमें बेतहाशा खून बहेगा। लड़की ने फिर अपने भारतीय होने की पहचान दी। उसने तत्काल आतंकियों को खाने का पैकेट दिया और यात्रियों को आपातकालीन खिड़कियों के बारे में तेजी समझाया। तभी विमान का ईंधन खत्म हो गया। चारों तरफ अंधेरा छा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X